वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सूरज का चढ़ा पारा : रतलाम में अधिकतम तापमान पहुंचा 45 पर, रात का 27 डिग्री सेल्सियस -

सूरज का चढ़ा पारा : रतलाम में अधिकतम तापमान पहुंचा 45 पर, रात का 27 डिग्री सेल्सियस

1 min read

⚫ बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन तापमान में 1 डिग्री तथा रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की लगाई छलांग

हरमुद्दा
रतलाम, 28 अप्रैल। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रतलाम में गुरुवार को लू चली और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वही रात का तापमान 27. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है दिन ही नहीं अपितु रात भी परेशान कर रही है। दोपहर में तेज लू चल रही थी। सूरज की तेजी झूलसाने वाली थी।

सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए

गुरुवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तेज नजर आने लगे थे बाजार में 10:30 बजे से ही आमजन कम ही दिख रहे थे। सड़कों पर नजर आने वाले अधिकांश लोग ग्रामीण ही थे। दोपहर 12 बजे बाद तापमान में और तेजी आई इसके बाद 3:30 बजे तक तो आग बरसाने वाली गर्मी लग रही थी। इस दौरान जरूरतमंद ही बाजार में नजर आ रहे थे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अप्रैल माह लगातार सूरज की तेजी से लोगों को सता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *