वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पति-पत्नी के विवाद का ऐसा अंत : मां और छोटा भाई गए कथा सुनने, वे भी जाने वाले थे लेकिन पत्नी की हत्या कर लटक गया फांसी पर -

पति-पत्नी के विवाद का ऐसा अंत : मां और छोटा भाई गए कथा सुनने, वे भी जाने वाले थे लेकिन पत्नी की हत्या कर लटक गया फांसी पर

1 min read

⚫ लोडिंग ऑटो में बेचता था सब्जी और कुल्फी

⚫ चार महीने पहले ही हुई थी दोनों की शादी

हरमुद्दा
जबलपुर, 10 जून। दोनों ही दांपत्य सूत्र में चार महीने पहले ही बंधे थे। मां और भाई दोनों कथा सुनने गए थे। दोनों भी जाने वाले थे लेकिन पति को न जाने क्या सूझी। उसने पत्नी की गर्दन में कैची घोप दी और खुद फांसी पर लटक गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के मामले की जांच कर रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची मौके पर

यह घटना हुई जबलपुर के शारदा नगर (रांझी) क्षेत्र में रहने वाले विभोर साहू और ऋतु साहू के साथ। दरअसल चार महीने पहले ही दोनों दांपत्य सूत्र में बंधे थे। 30 वर्षीय विभोर लोडिंग वाहन के माध्यम से सब्जी और कुल्फी बेचने का काम करता था। मां उषा और छोटा भाई दोनों साथ रहते थे। पिता फैक्ट्री में कार्य करते थे, उनकी पेंशन मां को मिलती थी।

मां को लेकर गए अस्पताल

कुछ दिन पहले ही पत्नी के साथ मां को लेकर नागपुर अस्पताल दिखाने ले गए थे। वहां से लौटने के बाद विभोर कार्य पर भी नहीं जा रहा था, वही पत्नी से भी विवाद होने लगा।

दोनों को जाना था कथा सुनने

खून में लथपथ ऋतु

शाम को मां और छोटा भाई कथा सुनने के लिए धनवंतरि नगर गए थे, जहां पर दोनों पति-पत्नी को भी जाना था। मगर विभोर ने ऋतु की गर्दन में कैंची घोपकर हत्या कर दी फिर खुद फांसी पर लटक गया।

यह देखकर दोनों रह गए हक्का-बक्का

आस पड़ोस में रहने वाले भी पहुंचे मौके पर

कथा सुनकर जब मां बेटे घर आए तो देखा कि ऋतु खून में लथपथ नीचे पड़ी है, वही विभोर ऊपर लटका हुआ है। यह देखकर दोनों हक्का-बक्का रह गए। आस पड़ोस को बताया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां पर परीक्षण के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *