वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे राठौर म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त -

राठौर म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त

हरमुद्दा
उज्जैन, 16 जून। म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार संगठन के वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी की सहमति एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित के सुझाव पर उज्जैन जिला इकाई के अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर को आगामी दो वर्ष के लिए उज्जैन संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह जानकारी संघ के प्रांतीय महासचिव सुनीलकुमार त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि राठौर 15 दिनों के दरमियान संभागीय पदाधिकारियों की नियुक्ति कर प्रदेश इकाई को अवगत कराएंगे।
संभागीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर पत्रकार साथी विशाल हाड़ा, विक्रमसिंह जाट, राजेन्द्र अग्रवाल, अरुण राठौर, जितेन्द्र राठौर, रामचन्द्र गिरी, हेमन्त भोपाळे, इंदरसिंह चौधरी, प्रकाश प्रजापत, युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, सुखरामसिंह तोमर, मुकेश पांचाल, दारा खान, हीना तिवारी, कृष्णा त्रिपाठी आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *