पाकिस्तान मुर्दाबाद, बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे गूंजे

⚫ भाजपा ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री और पाकिस्तान का पुतला जलाया

⚫ पाकिस्तान की कोई भी नापाक हरकत बर्दाश्त नहीं करेगा देश : सारस्वत

हरमुद्दा
रतलाम 17 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शनिवार को दो बत्ती महाराजा सज्जन सिंह प्रतिमा चौराहा पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एवं पाकिस्तान का पुतला जलाया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद , बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाकर चौराहा गुंजायमान कर दिया ।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र मे पाकिस्तान के विदेश  मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा देश  के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय  स्वंयम सेवक संघ के प्रति अभ्रद्र टिप्पणी किए जाने पर पूरे देश मे आक्रोश है। पुतला दहन कार्यक्रम जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, महापौर, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के नेतृत्व मे किया गया।

पाकिस्तान की कोई भी नापाक हरकत देश बर्दाश्त नहीं : सारस्वत

कार्यक्रम प्रभारी सुनील सारस्वत ने इस मौके पर कहा कि पाकिस्तान की कोई भी नापाक हरकत देश बर्दाश्त नहीं करेगा। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की टिप्पणी से पूरे देश मे आक्रोश  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed