वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भाजपा का फैसला : लोकसभा चुनाव तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे जेपी नड्डा -

भाजपा का फैसला : लोकसभा चुनाव तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे जेपी नड्डा

⚫ नड्‌डा का कार्यकाल खत्म हो रहा 20 जनवरी को

हरमुद्दा
नई दिल्ली, 17 जनवरी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। मंगलवार को यह फैसला भाजपा कार्यकारिणी बैठक के दौरान लिया गया।

भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है।

जून 19 में बने थे कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा

जेपी नड्‌डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया। नड्‌डा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *