वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मनासा के गांवों की जल संरचनाओं का कलेक्टर ने किया अवलोकन -

मनासा के गांवों की जल संरचनाओं का कलेक्टर ने किया अवलोकन

हरमुद्दा
नीमच 19 मई। मनासा विकासखंड के ग्राम  बरथून, बड़कुआ, बनी चपलाना और भमेसर में जल ग्रहण परियोजना और कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग के माध्यम से निर्मित जल संरचनाओं चेकडैम, स्टॉप डेम, तालाब,  स्प्रिंकलर, मधुमक्खी पालन, वर्मी कंपोस्ट आदि का अवलोकन बुधवार को कलेक्टर अजय सिंह गंगवार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश ने किया।
कलेक्टर व सीईओ ने निरीक्षण कर, कृषको से चर्चा की। उन्नत कृषको से गांव के अन्य किसानों को भी जैविक खेती विशेषकर नाडेफ व वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करने की सलाह दी गई। कलेक्टर श्री गंगवार द्वारा जल ग्रहण योजना अंतर्गत निर्मित संरचनाओं के यूजर ग्रुप से भी चर्चा कर, क्रॉप पैटर्न और जल उपलब्धता की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री गंगवार ने प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था गिरदौड़ा, जवासा और चचोर का निरीक्षण कर, खाद की उपलब्धता एवं कृषको की समस्याओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की गई।
यह थे साथ में
इस दौरान जिला पंचायत के समस्त परियोजना अधिकारी, उप संचालक कृषि एनएस रावत, एसडीएम केके मालवीय, सीईओ जनपद पंचायत एवं मैदानी अमला उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed