वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे जैविक व्यंजन उत्सव : महके स्वादिष्ट व्यंजन, पेट भरा, नहीं भरा मन -

जैविक व्यंजन उत्सव : महके स्वादिष्ट व्यंजन, पेट भरा, नहीं भरा मन

⚫ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस और भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण सिंह ने किया जैविक उत्सव का शुभारंभ

⚫ जैविक प्रेमियों ने की खरीदारी कच्ची सामग्रियों की, लिया व्यंजन का लुत्फ

⚫ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के बैनर तले शुरू हुए दो दिवसीय उत्सव का शुक्रवार को होगा समापन

हरमुद्दा
रतलाम, 2 फरवरी। गुरुवार को शुरू हुए जैविक व्यंजन उत्सव में स्वादिष्ट व्यंजन की महक ने लोगों को आकर्षित किया। स्वादुजनों के पेट भर गए थे लेकिन मन नहीं भरा था। उत्सव में शामिल लोगों की यही सोच थी कि लजीज व्यंजन खा लो नहीं तो फिर कब मिलेगा, इसलिए सब खाने को आतुर थे। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस और भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण सिंह ने दो दिवसीय वित्त महोत्सव का शुभारंभ किया।

मालवा में पहली बार अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के बैनर तले पावर हाउस रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे लायंस हॉल में दो दिवसीय व्यंजन उत्सव शुरू हुआ। मंच पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस, क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सिंह, मालवा प्रांत अध्यक्ष दीप लक्ष्मी धामनकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ, लायंस क्लब के अध्यक्ष हिम्मतसिंह राजपुरोहित, राजेश भार्गव, अमर सारस्वत मंचासीन रहे। प्रारंभ में अतिथियों ने मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों का स्वागत नरेश सकलेचा, अशोक देवड़ा, सत्येंद्र जोशी, हेमंत भट्ट, श्याम लालवानी, कमल मोदी संदीप नारेल ने किया। संस्था परिचय अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रदेश सचिव अनुराग लोखंडे ने दिया। आयोजन में श्री वशिष्ठ, श्रीमती धामनकर, श्री वशिष्ठ प्रगतिशील काश्तकार राजेंद्र सिंह राठौड़ ने जैविक पदार्थों को अपनाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। संचालन शरद चतुर्वेदी ने किया। आभार अनुराग लोखंडे ने माना।

जैविक अपनाने की गंगोत्री हुई शुरू सभी के सहयोग से बनेगी गंगा

राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सबनीस संबोधित करते हुए

सबसे बड़ी बात तो यह है कि खाद्य वस्तुओं में मिलावट बेशुमार हो रही है। इसे रोकने की आवश्यकता है। माना कि जैविक पदार्थ कुछ महंगे होते हैं लेकिन वह सेहत के लिए बेहतर होते हैं। इसलिए उसे ना देखा जाए। यदि रासायनिक खेती द्वारा जो पदार्थ उपयोग कर रहे हैं, वह सेहत को खराब करते हैं। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने अनुकरणीय कार्य की शुरुआत की है। यह एक प्रकार से ग्राहकों के लिए गंगोत्री है जोकि उन्हीं के सहयोग से देश भर में गंगा बनकर अविरल बहती रहेगी।

दिनकर सबनीस, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत

व्यक्ति को स्वयं ही करनी चाहिए अच्छी शुरुआत

क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विचार व्यक्त करते हुए

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास शुरू किया है, वह अनुकरणीय है। जैविक पदार्थ सेहत के लिए काफी लाभप्रद है। ग्राहकों को अपने लिए जागरूक रहना जरूरी है। चाहे खानपान हो अथवा बैंकिंग का कार्य हो। यदि जागरूक नहीं रहे तो जेब खाली हो जाएगी और इधर सेहत बिगड़ जाएगी। अच्छी शुरुआत व्यक्ति को स्वयं ही करनी चाहिए। मैं भी संकल्प लेता हूं आज से जैविक खाद्य वस्तुओं का ही जीवन में उपयोग करूंगा।

अरुण कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक

150 फल सब्जी खाद्यान्न

जैविक सामग्री की खरीदारी करते  हुए

जैविक महोत्सव के तहत जैविक उत्पादन करने वाले प्रगतिशील काश्तकारों ने अपने अपने उत्पाद बिक्री के लिए प्रस्तुत किए। धामनोद से आए चंद्रभानु चौधरी ने बताया कि वे फल, सब्जी, दाल, अनाज सहित करीब डेढ़ सौ वस्तुओं का उत्पादन करते हैं। उत्पादक ने बताया कि वे घर पहुंच सेवा भी देते हैं।

जैविक गेहूं और दालों का उत्पादन

जैविक अपनाने वाली महिला मीनाक्षी

कसारी से आए भंवर सिंह ने बताया कि काफी समय से हम जैविक खेती कर रहे हैं जहां पर गेहूं और दालों का उत्पादन किया जा रहा है। खरीदारी करने वाली मीनाक्षी पंत ने बताया कि हम तो काफी समय से जैविक खाद्य वस्तुओं का ही उपयोग कर रहे हैं। इससे जहां सेहत बेहतर रहती है वही स्वाद ही मिलता है।

मंचासीन अतिथि

शुक्रवार को भी मिलेगा व्यंजनों का स्वाद

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के बैनर तले शुरू हुए जैविक व्यंजन  महोत्सव का समापन शुक्रवार को होगा। व्यंजन उत्सव में दोपहर 3 बजे के बाद से रात की 10 बजे तक भांति भांति के व्यंजनों का लुत्फ आमजन ले सकेंगे, वहीं सुबह 11 बजे से ही फल सब्जी सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी भी कर सकेंगे।

यह थे मौजूद

जैविक फूड एवं व्यंजन उत्सव में लायंस क्लब, अंबिका जैविक उत्पाद, आरोग्यधाम, मध्यांचल जैविक कृषि संस्थान के विशेष सहयोग से हुए आयोजन में पर्यावरणविद खुशहाल सिंह पुरोहित, समाजसेवी प्रकाश व्यास, श्याम धाकड़, मालवा प्रांत विधि प्रमुख सुहास पुंडलिक,  मीनू माथुर, रवि पिरोदिया,  मध्यांचल जैविक कृषि विकास समिति के राजेंद्र सिंह राठौड़, श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला के सुदामा मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *