वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सांस्कृतिक सरोकार : रतलाम विकास मंच के बैनर तले मनाया होली मिलन  उत्सव -

सांस्कृतिक सरोकार : रतलाम विकास मंच के बैनर तले मनाया होली मिलन  उत्सव

⚫ भारत जोड़ो यात्रा की पदयात्री कांकरिया का किया सम्मान

⚫ शासन प्रशासन को सहयोग करता है मंच

हरमुद्दा
रतलाम, 6 मार्च। रतलाम विकास मंच द्वारा विशाल होली मिलन समारोह फाग उत्सव के रूप मे मनाया गया। मिलन समारोह मे भारत जोड़ो यात्रा कर लौटी बहन संगीता कांकरिया का अभिनंद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ इकां नेता शांतिलाल मालवीय ने की। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली उत्सव की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में मौजूद आमजन

सामाजिक क्षेत्रों में जिम्मेदारी का वहन

रतलाम विकास मंच के संयोजक अनिल झालानी ने कहा कि मंच सदैव नगर विकास के लिए शासन और प्रशासन को सुझाव एवं सहयोग करता रहा है। साथ ही सामाजिक क्षेत्रों में भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करता रहा है।

कांकरिया का किया अभिनंदन

बहन संगीता कांकरिया का अभिनंदन श्याम सुंदर राठौड़, अरविंद सोनी, मनोहर पचोरी, ईश्वर बाबा, संजय छाजेड़, बसंत पंड्या, विजय सिंह चैहान, राजेश प्रजापत, वहिद शेरानी, शाजिद कप्तान आदि ने किया। 

छोटी कार्यकर्ता को इतना बड़ा सम्मान गर्व की बात

विचार व्यक्त करते हुए कांकरिया

भारत जोड़ो यात्रा से लौटी कांकरिया ने यात्रा के चयन से लेकर पूर्ण यात्रा का वर्णन करते हुए कई संस्मरण साझा किए। सेवादल की इस छोटी सी कार्यकर्ता को इतना बड़ा सम्मान मिलना, मेरे लिए गर्व का विषय रहा। इस पदयात्रा से मुझे राहुल गांधी के व्यक्तिव को बहुत करीब से समझने का अवसर मिला। मिलन समारोह को वरिष्ठ इकां नेता विजय स्टीफन ने भी संबोधित किया।

यह थे मौजूद

समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनन्दीलाल गांधी, डॉ. सुभाष अग्रवाल़, अभय सुराना, एहसान लल्ला, पवन जैन, मदनजी दवे, अनिल जोशी, राजेन्द्र सिंह चैहान, मांगीलाल जैन, अफजल कप्तान, जितेन्द्र मिर्ची आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजक जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरसिंह शेखावत ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालन छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष युवा इकां नेता मुकेश कोठारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *