वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेल सरोकार : दिल्ली में आयोजित कराते चैंपियनशिप में 5 पदक हासिल किए खिलाड़ियों ने -

खेल सरोकार : दिल्ली में आयोजित कराते चैंपियनशिप में 5 पदक हासिल किए खिलाड़ियों ने

⚫ मुकेश ने स्वर्ण और अरिंदम ने प्राप्त किया रजत पदक

⚫ नित्या, धर्मिष्ठा और शिया ने हासिल किया कांस्य पदक

हरमुद्दा
धार, 5 जून। भारतीय कराते एसोसिएशन द्वारा 31 मई से 2 जून 2023 तक नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय कराते चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। धार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 पदक हासिल किए हैं। मुकेश ने स्वर्ण और अरिंदम ने रजत पदक प्राप्त किया नित्या, धर्मिष्ठा और शिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया।

कोच शालिनी मिश्रा ने हरमुद्दा को बताया कि दिल्ली में हो गए तीन दिवसीय आयोजन में धार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कार्तिक मुकेश डोडिया ने स्वर्ण पदक, अरिंदम गौरव राजावत ने रजत पदक, नित्या निलेश शर्मा ने कांस्य पदक, धर्मिष्ठा महेंद्र यादव ने कांस्य पदक एवं शिया मनोज प्रजापति ने कांस्य पदक हासिल किया है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रमाण पत्र प्राप्त खिलाड़ी

बधाई देते हुए की उज्जवल भविष्य की कामना

सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में खेल एवं युवक कल्याण विभाग धार मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा
जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी राजेश शाक्य, धार कराटे संघ के अध्यक्ष अशोक जाट, सचिव दुष्यंतसिंह चौहान ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *