वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दर्दनाक हादसा :  पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मालिक सहित तीन की मौत -

दर्दनाक हादसा :  पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मालिक सहित तीन की मौत

1 min read

मृतक के उड़े चिथड़े

कमर के नीचे का हिस्सा गायब

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

हरमुद्दा
दमोह, 31 अक्टूबर। यहां की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से मालिक और दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतक के चिथड़े उड़ गए। कमर के नीचे का हिस्सा गायब हो गया। हादसे के बाद करीब 15 लोग गोदाम के मलबे में दब गए हैं। लोगों की सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है। मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जांच करते पुलिस अधिकारी कर्मचारी

मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शहर के रिहायशी इलाके बड़ा पुल क्षेत्र में हुआ। यहां पर अभय उर्फ छुट्टन गुप्ता पटाखा फैक्ट्री संचालित करते थे। दिवाली होने से यहां पर लगातार पटाखा निर्माण का काम जारी था। मंगलवार को भी गुप्ता करीब एक दर्जन से अधिक मजदूरों के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। अचानक धमाका सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। 

मौके पर लोगों की जमा भीड़

विस्फोट होने की वजह से फैक्ट्री मालिक और दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं गोदाम के मलबे में कई लोग दब गए। करीब छह मजदूर गंभीर घायल हैं। एक मजदूर का शरीर टुकड़ों में बिखर गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त करीब 15 मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

विस्फोट की सूचना के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव में जुटी है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी

एसपी सुनील कुमार तिवारी के साथ ही अन्य अधिकारी, पुलिस बल प्रशासन, नगर पालिका का अमला पहुंचा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। पटाखा फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में बारूद होने की आशंका है, जिससे फिर धमाके हो सकते हैं।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

कलेक्टर-एसपी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। दस घायल मिले हैं, जिनका उपचार जारी है। फैक्ट्री वैध थी या अवैध, इसकी मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है।
दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *