सामाजिक सरोकार : मकर संक्रांति पर करीब 10000 लोगों को जलेबी और पोहा का वितरण
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_2024-01-15-17-22-52-49_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg)
⚫ जन सहयोग से होता है प्रतिवर्ष आयोजन
हरमुद्दा
रतलाम 15 जनवरी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंदिर के सामने मित्र मंडल द्वारा निशुल्क पोहा एवं जलेबी का वितरण किया गया।
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2024/01/Screenshot_2024-01-15-17-21-36-87_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg)
मित्र मंडल के प्रमोद जायसवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जन सहयोग से 7 क्विंटल जलेबी और चार क्विंटल पोहे का वितरण किया गया। इस आयोजन में करीब 10000 महिला पुरुष एवं बच्चों ने पोहा एवं जलेबी का स्वाद लिया। इस दौरान पूर्व पार्षद राजेश दवे, राकेश पोरवाल, राजवीर राठौड़, कुन्दन राठौड़, सन्तोष जायसवाल, राम रतन महाराज, डॉक्टर आर एस पाटीदार, डॉक्टर अशोक पांचाल, महेश जोशी, नारायण राठौड़, राजेश पोरवाल, मोहनलाल लोढ़ा आदि ने वितरण कार्य किया।