वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सहज योग भजन संध्या योगधारा : "हम कथा सुनाते हैं सकल गुण धाम की, यह रामायण है कथा श्री राम की" -

सहज योग भजन संध्या योगधारा : “हम कथा सुनाते हैं सकल गुण धाम की, यह रामायण है कथा श्री राम की”

शहर में पहली बार भजन संध्या योगधारा में  रूस, यूक्रेन, फ्रांस,हंगरी व बेल्जियम कलाकारों ने दी भाव विभोर प्रस्तुतियां

शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियों ने किया जन समूह को अचंभित

आत्म साक्षात्कार की कार्रवाई अनुभूति

हरमुद्दा के लिए ब्रजराज सिंह ब्रज
रतलाम, 24 फरवरी। “हम कथा सुनाते हैं सकल गुण धाम की, यह रामायण है कथा श्री राम की”। सहज योग परिवार द्वारा आयोजित भजन संध्या योगधारा में विदेशी गायिकाओं ने जब यह भजन गाया तो श्री कालिका माता मेला प्रांगण में उपस्थित  जनता भक्ति भाव से झूम उठी।

शहर में पहली बार संपन्न हुई इस भजन संध्या योगधारा में  रूस, यूक्रेन, फ्रांस,हंगरी व बेल्जियम आदि देशों के सहजयोग साधक साधिकाओं ने जब भारतीय धर्म, आध्यात्म, संस्कृति, परंपरा की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियां दी तो विशाल जन समूह अचंभित हो गया।

नमामि गणराज से भजन संध्या हुई शुरू

डेनियल ग्योजो (हंगरी),एलेना (यूक्रेन),इवगिनिया (बेल्जियम),मैरी फ्रेंसाइन (फ्रांस) और एना रोनिजर (रूस) ने आरंभ में गणपति वंदना “नमामि श्री गणराज दयाल,करत हो भक्तन का प्रतिपाल, नमामि श्री गणराज दयाल ” से सांय 7 बजे भजन संध्या की शुरुआत की। उसके बाद एक के बाद एक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को रात दस बजे तक बांधे रखा, सारे श्रोता कुर्सियों से हिले तक नहीं।

तनुजा के नृत्य ने किया अभिभूत

राग भैरवी पर आधारित भजन “भवानी दयानी सकल गुण दानी” पर शास्त्रीय नृत्यांगना तनुजा का नृत्य आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।

करवाई आत्म साक्षात्कार की अनुभूति

परम पूज्य माताजी श्री निर्मला देवीजी

भजन संध्या के दौरान ही परम पूज्य माताजी श्री निर्मला देवी जी के पुराने वीडियो के माध्यम से उपस्थित विशाल जन समूह को कुण्डलिनी जागरण द्वारा आत्म साक्षात्कार की अनुभूति कराई गई, तत्पश्चात इसी क्रिया को रूस से आई साधिका बहन एना रोनिजर ने पुनः करवाया।

अतिथियों ने किया मां निर्मला देवी के समक्ष दीप प्रज्वलन

भजन संध्या का आरंभ निगम अध्यक्षा मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष, पार्षद कविता महावर, राजेश माहेश्वरी, सहजयोग मध्यप्रदेश पूर्व समन्वयक महेंद्र व्यास, रतलाम समन्वयक शंकर बर्मन आदि सहज योग प्रणेता परम पूज्य माताजी श्री निर्मला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इनका रहा सक्रिय सहयोग

लायंस क्लब से प्रदीप लोढ़ा, राजपूत बोर्डिंग से अजित सिंह चुण्डावत, पाठक मंच से देवेन्द्र वाघेला, परमानंद योग मित्र मण्डल से डा पवन मजावदिया एवं सामाजिक सद्भाव समिति से शैलेन्द्र सिंह राठौर, सुनील भण्डारी उपस्थित रहे।
सहजयोग परिवार के वासुदेव शुक्ला, प्रकाश मुंदड़ा, डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, गोपाल परिहार, राहुल महावर,ओमप्रकाश तिवारी, राजकुमार पंवार, राजेश जायसवाल, मंगल सिंह सिसौदिया, ईश्वर सिंह पंवार, अरुण शर्मा, सत्यप्रकाश आचार्य, महेंद्र व्यास, कुसुम त्रिवेदी, शुभ्रा आचार्य, इंदिरा वर्मा, सुनिता मजावदिया,रेखा राठौर, हेमलता शुक्ला आदि ने व्यवस्था संभालते हुए सक्रिय सहयोग किया। संचालन प्रदीप रस्सै ने किया। आभार शंकर बर्मन ने माना।
             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed