वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेल सरोकार : खो-खो कबड्डी, रस्सा कसी, रिले रेस में उत्साह और जोश के साथ शामिल हुए खिलाड़ी -

खेल सरोकार : खो-खो कबड्डी, रस्सा कसी, रिले रेस में उत्साह और जोश के साथ शामिल हुए खिलाड़ी

1 min read

बाजना में नेहरू युवा केंद्र की हुई प्रतियोगिता

16 मंडल के 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया

अतिथियों ने किया पुरस्कार वितरण

हरमुद्दा
रतलाम, 28 फरवरी। नेहरू युवा केंद्र द्वारा विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। खो-खो कबड्डी, रस्सा कसी, रिले रेस का आयोजन मैं खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने हरमुद्दा को बताया कि बाजना में युवा मंडलों की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 16 मंडलों के 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आदिवासी छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष सांवरिया निनामा एवं खेल एवं युवा कल्याण की ब्लॉक समन्वयक ममता सिंह ने खेल मैदान की पूजा कर शुभारंभ किया।

यह रहे विजेता

ब्लॉक समन्वयक ममता सिंह ने बताया कि कबड्डी में विजेता खेल परिसर बाजना एवं उपविजेता गूंदीनाका रही खो खो में विजेता खेल परिसर बाजना  उपविजेता उत्कृष्ट छात्रावास रहे। रस्सा कसी में आजाद युवा मंडल एवं विजेता और उपविजेता बिरसा मुंडा रही 4 × 400 मीटर रिले में बहादुर महेश संजय वीरेंद्र प्रथम स्थान द्वितीय स्थान वीर सिंह लालचंद हेमंत नरसिंह तृतीय स्थान राज रविंद्र निखिल सतीश रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सांवरिया निनामा, प्रीति चरपोटा,  संजय चरपोटा, दुर्गा शंकर मोयल ने निभाई।

अतिथियों ने किया पुरस्कार वितरण

पुरस्कार वितरण समारोह में मृगेंद्र सिसोदिया तहसीलदार बाजना, जीएस परमार शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य बाजना, चंद्रशेखर लश्करी अजाक्स जिला अध्यक्ष, बहादुर सिंह डामर सामाजिक कार्यकर्ता, महेंद्र सिंह देवड़ा कबड्डी कोच खेल परिसर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।अतिथियों का स्वागत दुर्गा शंकर मोयल विजय डाबी सांवरिया निनामा, संजय चरपोटा ने किया। संचालन दुर्गा शंकर मोयल ने किया। आभार ममता सिंह ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *