वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मची भगदड़, लगा झटका : भगदड़ मचने से कांग्रेस के कई नेता ने थामा भाजपा का दामन -

मची भगदड़, लगा झटका : भगदड़ मचने से कांग्रेस के कई नेता ने थामा भाजपा का दामन

1 min read

कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी का किया अंग वस्त्र से सम्मान

एक दर्जन से अधिक हुए शामिल

भाजपा की सदस्यता की ग्रहण

आगे आगे राहुल गांधी जा रहे पीछे-पीछे कांग्रेस हो रही साफ : मुख्यमंत्री यादव

हरमुद्दा
भोपाल, 9 मार्च।  कांग्रेस में भगदड़ मचने का सिलसिला लगातार चल रहा है। इसके चलते कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामने लगे हैं यह सिलसिला लगातार चल रहा है शनिवार को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेताओं का भाजपा में गर्म जोशी से स्वागत हो रहा है। शनिवार को कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी सहित एक दर्जन कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की विचारधारा से सहमति जताते हुए जुड़ने का फैसला लिया। सभी का मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य ने अंग वस्त्र से सम्मान कर स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले, सुभाष यादव एवं जसपाल अरोरा ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह रहे मौजूद

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, लोकसभा चुनाव प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक संजय पाठक एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल उपस्थित रहे।

हो रही कांग्रेस साफ

इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कांग्रेस में मची भगदड़ को लेकर चुटकी लेने से बाज नहीं आए। उन्होंने कहा कि अब तो आलम यह है कि आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है।

कांग्रेस खत्म होने की कगार पर : पूर्व मुख्यमंत्री चौहान

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए और नए राजनीतिक दल बने, लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता के स्वार्थ के कारण कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया और आंदोलन का लाभ उठाया। अब राहुल गांधी महात्मा गांधी के सुझाव के अनुसार कांग्रेस को पूरी तरह खत्म करके ही चैन की सांस लेंगे। कांग्रेस के सारे अच्छे नेता पार्टी के दिशाहीन नेतृत्व से थक चुके हैं। कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed