वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित -

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

सांस्कृतिक की प्रस्तुति ने मनमोहा

प्रश्नोत्तरी में हुए रोचक प्रश्न मिले पुरस्कार

हरमुद्दा
रतलाम, 08 मार्च। 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजन लायंस हॉल रतलाम में किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मन मोह लिया वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

आयोजन में मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता कटारिया, उपाध्यक्ष दिव्या शर्मा, महिला महामंत्री सोना शर्मा, सांसद प्रतिनिधि भारती पाटीदार, महिला जनप्रतिनिधि  अनिता वसावा, केसरबाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी मबावि रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं उपस्थित रही। आयोजन में सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाकर नृत्य प्रस्तुति बालिका कुमारी गुनगुन शर्मा, गीत प्रस्तुति सुश्री हेमलता गेहलोत व नारी शक्ति गीत प्रस्तुति संगीता राव द्वारा दी गई। आयोजन में उपस्थित अतिथियों द्वारा नारी शक्ति स्वरूप को नमन कर आज की नारी के स्वरूप को प्रोत्साहित  किया गया

स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

आयोजन में सहायक वर्ग 3 प्रतिभा मित्तल, यशोदा राजावत व पुष्पा नरवरिया द्वारा क्विज कार्यक्रम आयोजित कर रोचक प्रश्न पूछे गए जिसमे सही उत्तर देने वालो को अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिए गए। उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, वित्त विभाग,राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व मेडल से सम्मानित किया गया। आयोजन में यशोदा राजावत, सुशीला व्यास, नीलम वाघेला, मालती शर्मा, शशिकला मंडराह, पवनकुंवर, आयुषी, नीता, माया, रूपा, तारा, आशीष सोनी, कमलेश बघेल, सुमित अंबेकर, इमरान मंसूरी, प्रभुलाल व भागसिंग का विशेष सहयोग रहा। संचालन सहायक संचालक मबावि सुश्री अंकिता पंड्या द्वारा किया गया। आभार ज्योति सोनी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed