वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दिल दहलाने वाला हादसा : मामूली कहासुनी के बाद जेठ ने बहू को जलाया, उपचार के दौरान तोड़ा दम -

दिल दहलाने वाला हादसा : मामूली कहासुनी के बाद जेठ ने बहू को जलाया, उपचार के दौरान तोड़ा दम

बहू  थी गर्भवती

आरोपी जेठ हुआ फरार

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची

हरमुद्दा
विदिशा, 8 मार्च। सुबह घर में भोजन बनाने में पत्नी तल्लीन थी, तभी जेठ आया और कुछ कहा सुनी हुई तब जेठ ने गुस्से में आकर बहू के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी, जिससे वह झुलस गई। तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार चला मगर उसे बचाया नहीं जा सका। उल्लेखनीय की मृतका गर्भवती भी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी जेठ घटना के बाद से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

मृतका पूजा केवट

पुलिस  ने बताया कि दिल को दहला देने वाली घटना विदिशा जिले के सिरोंज के ग्राम गरेठा की है। 25 वर्षीय पूजा पति वीरन केवट खाना बना रही थी। इसी दौरान महिला का अपने जेठ राजा भैया से कुछ विवाद हो गया। नाराज राजा ने पूजा के ऊपर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस हृदय विदारक घटना में 25 साल की पूजा गंभीर रूप से जल गई। तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए,  जहां पर स्थिति गंभीर होने पर  भोपाल रेफर किया गया, जहां पर उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सातवां महीना चल रहा था पूजा को

पति वीरन ने बताया कि वह सुबह चाय पीने के पश्चात खेत पर चला गया था। आस पड़ोस का व्यक्ति आया और उसने घटना की जानकारी दी। तब मैं पहुंचा।  चिकित्सक ने बताया कि पूजा शत प्रतिशत जल चुकी है। वीरन ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। सातवां महीना चल रहा था। भैया पहले से ही अलग पड़ोस में रह रहे थे। कुछ समय पहले उनकी पत्नी और बच्चे उनको छोड़कर चले गए।

घटना के बाद से आरोपी जेठ फरार

घटना के बाद आरोपी राजा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जल्दी ही राजा को गिरफ्तार कर लेने की बात कही है। साथ ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज़ कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *