वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे प्रतिभा सरोकार : सीएम राइज रतलाम की छात्रा अवनी बैरागी रही प्रदेश में दूसरे स्थान पर -

प्रतिभा सरोकार : सीएम राइज रतलाम की छात्रा अवनी बैरागी रही प्रदेश में दूसरे स्थान पर

विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर हुई राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता

खाद्य नागरिक आपूर्ति संचालनालय ने घोषित किए परिणाम

हरमुद्दा
रतलाम, 15 मार्च। विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में सी एम राइज विनोबा रतलाम की छात्रा अवनी बैरागी ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति संचालनालय द्वारा जारी परिणामों  के आधार पर अवनी को 4000 की इनामी राशि प्राप्त होगी।
अवनी की इस उपलब्धि पर  जिला शिक्षा अधिकारी के सी शर्मा, विकास अधिकारी जितेंद्र जोशी, प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा, मार्गदर्शक हर्षिता सोलंकी, कविता वर्मा आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

स्मरण रहे कि अवनी सी एम राइज विनोबा में अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 7 की विद्यार्थी है तथा संस्था में रसायन के शिक्षक कमलेश बैरागी की पुत्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *