वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खबर का असर : नगर निगम आयुक्त का पद संभाला भट्ट ने, डिप्टी कलेक्टर भाना को किया रवाना -

खबर का असर : नगर निगम आयुक्त का पद संभाला भट्ट ने, डिप्टी कलेक्टर भाना को किया रवाना

आयुक्त गहरवार के बाद प्रभारी आयुक्त बनाया था भाना को

मुख्यमंत्री ने हटाया था जावरा एसडीम भाना को

नगरीय प्रशासन विभाग ने सिंगल आर्डर जारी किया रतलाम नगर निगम आयुक्त की नियुक्ति का

हरमुद्दा
रतलाम, 16 मार्च। नगर निगम आयुक्त एपीएस गहरवार के निलंबन के बाद तत्काल प्रभारी आयुक्त का कार्यभार अनिल भाना ने ग्रहण किया। इस मुद्दे को हरमुद्दा डॉट कॉम ने “वाह ! रे जिम्मेदार : जिस एसडीएम को मुख्यमंत्री ने हटाया, कलेक्टर ने उन्हें नगर निगम का प्रभारी आयुक्त बनाया, शहर में बना चर्चा का विषय” शीर्षक से 12 मार्च को ही प्रमुखता से उठाया था। तीन दिन बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने 15 मार्च नगर निगम आयुक्त के पद पर हिमांशु भट्ट को नियुक्त किया और उन्होंने 16 मार्च को पदभार ग्रहण भी कर लिया।

“वाह ! रे जिम्मेदार : जिस एसडीएम को मुख्यमंत्री ने हटाया, कलेक्टर ने उन्हें नगर निगम का प्रभारी आयुक्त बनाया, शहर में बना चर्चा का विषय”

वाह ! रे जिम्मेदार : जिस एसडीएम को मुख्यमंत्री ने हटाया, कलेक्टर ने उन्हें नगर निगम का प्रभारी आयुक्त बनाया, शहर में बना चर्चा का विषय

हरमुद्दा डॉट कॉम इस खबर को राजधानी के जिम्मेदार अधिकारियों ने देखा। खबर का असर हुआ और 15 मार्च 2024  को नगरीय प्रशासन विभाग के उप सचिव शिवराज सिंह वर्मा द्वारा हस्ताक्षरित सिंगल ऑर्डर जारी हुआ जिसमें नगर निगम आयुक्त रतलाम के पद पर हिमांशु भट्ट को नियुक्ति किया गया उल्लेखनीय की श्री भट्ट सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक इसी पद पर कार्यरत रहे हैं। स्वास्थ्यगत कारणों के चलते स्थानांतरण करवाया था।

12 मार्च को हटाया था निलंबित किया था गहरवार को

उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी सिविक सेंटर में भूखंडों की रजिस्ट्री के मुद्दे को लेकर तत्कालीन नगर निगम आयुक्त गहरवार को नगरीय प्रशासन विभाग के उप सचिव हर्षल पंचोली द्वारा हस्ताक्षरित्र आदेश से निलंबित कर दिया गया था।

पदभार ग्रहण करते हुए श्री भट्ट

तभी कलेक्टर राजेश बाथम के आदेश से अधीनस्थ जिम्मेदार अधिकारियों ने डिप्टी कलेक्टर अनिल भाना को तत्काल नगर निगम लेजाकर पदभार ग्रहण करवा दिया। मगर नगर निगम आयुक्त बने रहने के मंसूबे 3 दिन बाद ही हवा हो गए। 16 मार्च को नवागत नगर निगम आयुक्त श्री भट्ट ने कार्यभार ग्रहण किया।

नगर निगम में किया स्वागत

पुष्प कुछ देकर स्वागत करते हुए

इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री भट्ट का स्वागत निगम के सुरेश व्यास, जी के जायसवाल, श्याम सोनी आदि ने पुष्प कुछ देकर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *