वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : महिलाएं सशक्त होकर बनेगी आत्मनिर्भर -

सामाजिक सरोकार : महिलाएं सशक्त होकर बनेगी आत्मनिर्भर

उड़ान कार्यक्रम में राजकुमारी काबरा ने कहा

माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल द्वारा आयोजन

हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

हरमुद्दा
रतलाम, 21 मार्च। माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल द्वारा समाज की महिलाओं व प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से सजनप्रभा सभागार में उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में कई प्रतियोगिताएं हुई विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

मंडल अध्यक्ष राजकुमारी काबरा और सचिव अनीता लखोटिया ने बताया कि कार्यक्रम की अतिथि अनीता मालपानी जावरा व मंडल जिला अध्यक्ष ललिता सोमानी थी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियो ने भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया।

महिलाएं सशक्त होकर बनेगी आत्मनिर्भर

मंडल अध्यक्ष काबरा ने बताया कि इन आयोजनों से समाज की महिलाएं सशक्त होगी तथा आत्मनिर्भर बनेगी  प्रतिभाओं को बस मंच देने की आवश्यकता है। इसके आगे वह खुद कुछ कर दिखाएंगे।

हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें प्रथम चलो वोट करो ग्रुप, द्वितीय बेटी का मान तो बहू का भी सम्मान ग्रुप व  तृतीय युवतियों की दुविधा और सशक्तिकरण ग्रुप रहे। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया ।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष रेखा काबरा, उपाध्यक्ष हेमलता बिसानी, मंडल की बहने उमा राठी, लता मालपानी, सविता झवर, अंतिम कचोलिया, प्रेमलता मंत्री, स्वीटी सोमानी, मधु बाहेती, नेहा मालपानी, उषा लड्ढा, निर्मला सोमानी, शोभा भंसाली, जय गगरानी, निर्मला सोमानी, चंचल खट्टर सहित मंडल की समस्त बहने मौजूद थी। संचालन डॉ. श्वेता विनचुरकरखुशबू राठी ने किया। आभार लता मालपानी ने माना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *