वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे लोकसभा निर्वाचन : सुदर्शन ग्रुप के सदस्यों ने किया भारत विजय यज्ञ का आयोजन -

लोकसभा निर्वाचन : सुदर्शन ग्रुप के सदस्यों ने किया भारत विजय यज्ञ का आयोजन

प्राचीन शक्तिपीठ मां महिषासुर मर्दिनी उकाला माता जी मंदिर पर आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 18 अप्रैल। देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। मतदान होने की पूर्व संध्या पर देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मनोकामना पूर्ण होने के साथ पुनः भाजपा की सरकार केंद्र में बने। उसके लिए सुदर्शन ग्रुप के सदस्यों ने भारत विजय यज्ञ का आयोजन करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां देकर यज्ञ आयोजित किया।


देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल शुक्रवार से शुरू हो जाएगा , मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर सुदर्शन ग्रुप के सदस्यों ने शहर का आस्थास्थल प्राचीन शक्तिपीठ मां महिषासुर मर्दिनी उकाला माता जी मंदिर पर भारत विजय बल यज्ञ का आयोजन करते हुवे , देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सनातन गौरव देश भक्त नरेंद्र मोदी की मनोकामना पूर्ण करने और एक बार फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बने उसके लिये यज्ञ का आयोजन किया।

यह थे मौजूद

यज्ञाचार्य मनीष परसाई द्वारा यज्ञ सम्पन्न करवाया, यज्ञ पश्चात महाआरती करते हुए प्रसादी का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर अनिल पोरवाल, सिदार्थ पंड्या, वैभव व्यास, अशोक सोनी, राजू सुरोलिया, चीकू सोनी, डाक्टर कमल तिवारी,  पूर्व एल्डर मेन ताराबेन सोनी, गोविन्द काकानी आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *