वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे साध्वी ने किया ऐसा : एफआईआर दर्ज होने से व्यथित महामंडलेश्वर ने तनाव में पीया जहर, स्थिति गंभीर -

साध्वी ने किया ऐसा : एफआईआर दर्ज होने से व्यथित महामंडलेश्वर ने तनाव में पीया जहर, स्थिति गंभीर

महंत सुरेश्वरनंद महाराज ने कराया 7 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का हुआ मामला दर्ज

साध्वी मंदाकिनी ने दिया था आश्वासन महामंडलेश्वर बनाने का

महामंडलेश्वर नहीं बनाया गया तो एहसास हुआ ठगी का

महामंडलेश्वर पद से हटाने के निर्देश जारी

हरमुद्दा
उज्जैन 7 मई। सांदीपनि आश्रम के ठीक सामने बने आश्रम की महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी देवी जहर पी लिया है उनकी हालत गंभीर है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से व्यथित होकर जहर पीया है। इसके बाद तत्काल आश्रम के लोगों उन्हें अस्पताल ले गए जहां पर उपचार किया जा रहा है, मगर हालत गंभीर बनी हुई है।अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महामंडलेश्वर पद से हटाने के निर्देश जारी किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नागचंद्रेश्वर मंदिर के महंत सुरेश्वरनंद महाराज ने मंदाकिनी और उसके सहयोगी अश्विनी चौधरी पर एफआईआर कराई है। सुरेश्वरनंद ने आरोप लगाया है कि इन दोनों ने उनसे 7 लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए। मंदाकिनी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे उन्हें निरंजनी अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवा देंगी। इसके लिए उन्होंने रुपये लिए। जब वे महामंडलेश्वर नहीं बनाए गए तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

तनाव में जहर पीया मंदाकिनी ने

साध्वी मंदाकिनी देवी

जब इसकी सूचना मंदाकिनी को लगी तो वे तनाव में आ गईं। उन्होंने तनाव में आश्रम में रखा कीटनाशक पी लिया। ये पीते ही उनकी तबीयत खराब हो गई। ये नजारा देखकर आश्रम में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। वे तुरंत साध्वी को जिला अस्पताल ले गए। यहां आते ही डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि साध्वी की हालत गंभीर है।

महामंडलेश्वर पद से हटाने के निर्देश जारी

जैसे ही मंदाकिनी देवी पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज होने की सूचना अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र पूरी महाराज को लगी तो उन्होंने साध्वी को तत्काल महामंडलेश्वर पद से हटाने के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि अगर उसके साथ और भी लोग जुड़े होंगे तो मैं सभी आरोपियों पर अखाड़े की ओर से एफआईआर कराऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *