वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे नौतपा में राहत : हवा ने भरी हुंकार, सूरज की कम हुई रफ्तार -

नौतपा में राहत : हवा ने भरी हुंकार, सूरज की कम हुई रफ्तार

1 min read

चार दिन में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट

न्यूनतम तापमान में 2 दिन में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

तापमान में गिरावट लेकिन पसीने से चिड़चिड़ापन

हरमुद्दा
रतलाम, 28 मई। नौतपा शुरू होने के पहले जहां सूरज की तेजी 46 डिग्री से ऊपर चली गई थी, वहीं नौतपा शुरू होने पर गिरावट चलती गई। सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात से हवा ने जो हुंकार  भरी उसके चलते सूरज की रफ्तार कम हो गई। पहले 2 दिन जहां दिन का तापमान घट रहा था और रात का बढ़ रहा था, वहीं मंगलवार की रात का तापमान घटकर  27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक ही रात में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस घट गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि एक दिन में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट है।

नौतपा की शुरुआत के साथ ही तापमान में लगातार कमी दर्ज हो रही है। चार दिन में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है तो न्यूनतम तापमान में 2 दिन में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

हवा ने तोड़ा सूरज का गुरूर

सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात से ही हवा के चलने से मौसम में काफी राहत महसूस की गई। मोहम्मद इस्हाक खान का कहना है कि रात भर चली हवा से प्लास्टिक की टंकियां में उबलने वाला पानी भी ठंडा हो गया, जबकि चार दिन पहले नलों से आने वाला पानी गरम-गरम निकल रहा था। वजह साफ थी कि इतनी तेज गर्मी के कारण दीवारें भी गर्म हो गई। गर्म  दीवारों के चलते अंदर पानी की पाइपलाइन भी प्रभावित हुई और पानी हर दम गरमा गरम मिला, जबकि गर्मी से परेशान लोग ठंडे पानी की अभिलाषा में हाथ पैर धो रहे थे।  नहा रहे थे मगर उनकी सिकाई हो गई। मंगलवार को सुबह उन्होंने काफी राहत महसूस की आखिर हवा ने सूरज का गुरूर तोड़ दिया।

तापमान घटा मगर आर्द्रता में वृद्धि

मंगलवार सुबह जब लोग उठे वॉशरूम गए। नल खोला  तो उन्हें तो यही पता था कि पानी गर्म ही आएगा मगर ठंडा पानी आने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।  ठंडे-ठंडे पानी से नहा कर दिनभर तपन से भी राहत पाकर सुकून महसूस कर रहे थे। मगर एक बात यह भी रही कि  आर्द्रता बढ़ने के कारण चिपचिपाहट महसूस की गई। इसके कारण लोगों में चिड़चिड़ापन भी नजर आया। 25 मई को  सुबह की आर्द्रता  54 प्रतिशत  और शाम की आर्द्रता 22 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वही 28 मई को सुबह की 66 और शाम की 32% आर्द्रता दर्ज हुई। इस तरह सुबह की आर्द्रता में 12% की वहीं शाम की आर्द्रता में 10 फीसद की वृद्धि हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *