वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दिन रात का पारा हुआ धड़ाम : पवन इंद्र की जुगलबंदी ने तोड़ा सूरज का गुरूर, आमजन को मिला राहत का सुरूर -

दिन रात का पारा हुआ धड़ाम : पवन इंद्र की जुगलबंदी ने तोड़ा सूरज का गुरूर, आमजन को मिला राहत का सुरूर

अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

न्यूनतम तापमान भी गिरा

हरमुद्दा
रतलाम, 8 जून। पवन और इंद्र की जुगलबंदी के चलते सूरज का शनिवार को गुरूर टूट गया और आमजन को काफी राहत मिली। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान भी 3.3 डिग्री सेल्सियस गिरा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट के चलते आमजन के चेहरे खिल उठे। ठंडी हवा के साथ वृक्ष घूमते हुए नजर आए।

हवा के साथ झूमते वृक्ष

शुक्रवार तापमान में आई अचानक तेजी के बाद दोपहर में मौसम में आई तब्दीली के चलते रातभर ठंडी हवा चलती रही। इसका असर शनिवार को भी रहा। ठंडी हवा के साथ बादलों की मौजूदगी के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,  वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था वहीं रात का पारा  28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन और रात के तापमान में गिरावट के चलते शनिवार को आमजन को काफी अच्छा महसूस हुआ। बाजार में आवागमन भी बढ़िया रहा। दिन भर ठंडी हवा चलने से वृक्ष भी झुमने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *