वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे हत्यारा पकड़ में : एक के बाद एक 9 महिलाओं की हत्या करने वाला सनकी सीरियल किलर गिरफ्तार, महिलाओं से था वह खफा -

हत्यारा पकड़ में : एक के बाद एक 9 महिलाओं की हत्या करने वाला सनकी सीरियल किलर गिरफ्तार, महिलाओं से था वह खफा

6 की हत्या करना किया कबूल

14 महीने में आधा दर्जन से अधिक हत्याएं

एक ही पैटर्न पर की गई सभी हत्याएं

क्षेत्र में था दहशत का माहौल

हरमुद्दा
बरेली, 9 अगस्त। पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक के बाद एक 9 महिलाओं की हत्या करने वाले सनकी सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 14 महीने के अंदर इलाके में आधा दर्जन से अधिक हत्याएं हुईं और ये हत्याएं एक ही पैटर्न में की गई थीं। इसके चलते कस्बे में दहशत का माहौल था। पुलिस भी शिद्दत से कातिल की तलाश में थी। हाल ही में संदिग्ध हत्यारों के स्केच भी जारी किए थे। उसके 48 घंटे के भीतर कातिल को दबोच लिया गया।

बताया जा रहा है कि 9 महिलाओं की सीरियल किलिंग करने वाले आरोपी का नाम कुलदीप गंगवार है। कुलदीप अपने पारिवारिक कारणों की वजह से महिलाओं से नफरत करने लगा था। इसी खुन्नस में वह दूसरी महिलाओं को भी मारने की फिराक में रहता था। फिलहाल, पुलिस पूछताछ में उसने 6 हत्या करना कुबूला है।

सौतेली मां से चलाता था विवाद

हैरान करने वाली जानकारी यह सामने आई कि आरोपी का सौतेली मां से विवाद चलता था। इसी के चलते वह सौतेली मां की उम्र की जिन भी महिलाओं को देखता। उसमें सौतेली मां का प्रतिबिंब उसे झलकता, जिसे देखते ही वह उग्र हो जाता। इसी आक्रोश में उसने महिलाओं की हत्या की है। 

सिलसिलेवार हत्याओं से मचा था हड़कम्प

गौरतलब है कि बरेली जिले के थाना शाही क्षेत्र में सिलसिलेवार हत्याओं से हड़कंप मचा हुआ था, पिछले 14 महीनों के दौरान 9 महिलाओं की हत्या की गई थी। सभी मर्डर 20 से 25 किमी एरिया में हुए थे और सबका पैटर्न एक जैसा था। खेत में अधेड़ उम्र की महिलाओं लाश पड़ी थी और उनके गहने गायब थे। बीते दिनों पुलिस ने 3 संदिग्धों के स्केच जारी किए थे। साथ ही नंबर जारी करते हुए इनकी सूचना तुरंत देने की अपील भी की गई थी।

महिलाओं को लेकर कुंठा है आरोपी के मन में

सीरियल किलिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी कुलदीप गंगवार नवाबगंज थाना क्षेत्र का निवासी है। कुलदीप को क्षेत्र में हुई कुछ हत्याओं के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के जेहन में महिलाओं को लेकर कुंठा है। विरोध करने पर साड़ी से गला दबाकर हत्या कर देता था। आरोपी ने 6 घटनाओं को कबूला है। फिलहाल, पूछताछ की जा रही है।

महिलाओं की मिली सुनसान इलाके में लाश

जिन महिलाओं की हत्या हुई थी उनकी आयु 45 से 55 साल के बीच में थी। सभी की मौत का पैटर्न एक जैसा ही रहा और सभी महिलाएं ग्रामीण इलाकों से ताल्लुक रखती थीं। वे अपने खेत या घर के पास किसी सुनसान इलाके में मृत पाई गईं। सभी की मौत गला घोंटकर हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *