वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : शहर में दो स्थानों से निकलेगा श्रीराम रथ, किया जाएगा रावण दहन -

सामाजिक सरोकार : शहर में दो स्थानों से निकलेगा श्रीराम रथ, किया जाएगा रावण दहन

1 min read

नगर निगम से निकलने वाला श्रीराम रथ पहुंचेगा नेहरू स्टेडियम

श्री राम मंदिर से निकलने वाला श्री रामरथ जाएगा श्री बरवड़ हनुमान मंदिर मेला परिसर

पुलिस प्रशासन ने सुगम यातायात और पार्किंग के लिए की व्यवस्था

हरमुद्दा
रतलाम, 11अक्टूबर। शहर में शनिवार को दो स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा इसके लिए दो स्थानों से श्रीराम रथ निकलेंगे और रावण दहन स्थल पहुंचेंगे। श्रीराम रथ निकालने के दौरान यातायात की सुगमता के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात के लिए परिवर्तित मार्ग बनाया है जिससे कि आमजन को परेशानी ना हो। शहर में भारी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पार्किंग के लिए स्थान भी तय किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम से निकलने वाला श्रीराम रथ शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ नेहरू स्टेडियम पहुंचेगा। वहीं श्रीराम मंदिर सज्जन मिल रोड से निकलने वाला श्री राम रथ श्री बरवड़ हनुमान मंदिर मेला परिसर पहुंचेगा। समारोह पूर्वक रावण दहन किया जाएगा।
       
श्रीराम रथ यात्रा नगर निगम से

नगर निगम- से रामरथ यात्रा 17.00 बजे प्रारंभ होकर महलवाडा,पेलेस रोड, डालुमोदी बाजार, घासबाजार, चौमुखीपुल, नोलाईपुरा, गणेश देवरी, रानी जी मंदिर, शहर सराय, लोकेंद्र टाकिज, न्यूरोड, दोबत्ती चोराहा, महाराजा सज्जन सिंह चौराहा से स्टेशन रोड पुलिस थाने के सामने से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंचकर रावण दहन किया जाएगा।

श्रीराम रथ यात्रा श्री राम मंदिर सज्जन मिल से

श्रीराम मंदिर- से श्रीराम रथ यात्रा 18 बजे प्रारंभ होकर सज्जन मिल चौराहा, अलकापुरी चौराहा, साक्षी पेट्रोल पंप, होते हुए श्री बरवड़ हनुमान मंदिर मेला परिसर विधायक सभागृह पहुंचकर रावण दहन किया जाएगा।

मार्ग परिवर्तन एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था

⚫ श्रीराम रथ यात्रा एवं विजयादशमी (रावण दहन) व्यवस्था के दौरान शंपूर्ण शहर में भारी वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

⚫ श्रीराम रथ यात्रा एवं विजयादशमी (रावण दहन) व्यवस्था के दौरान यात्रा मार्ग पर समस्त प्रकार के दो पहिया/चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

⚫ नेहरू स्टेडियम के बाहर दिवाकर आटो पार्ट्स के सामने एवं कांवेण्ट चौराहा बगीचे के पास समस्त दो पहिया वाहनो को पार्क किए जाएंगे।

⚫ नेहरू स्टेडियम विजयादशमी (रावण दहन) में शामिल होने वाली भीड़ को देखते हुए दो बत्ती चौराहा-महाराजा सज्जन सिंह चौराहा से छत्रीपुल की ओर एवं छत्रीपुल से महाराजा सज्जन सिंह चौराहा- दोबत्ती की ओर तथा कांवेण्ट तिराहे से नेहरू स्टेडियम जाने वाले समस्त चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

⚫ बरवड़ सभागृह विजयादशमी (रावण दहन) में शामिल होने वाली भीड को देखते हुए बरवड़ सभागृह के बाहर समस्त दो पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

सहयोग देकर बचे असुविधा से

श्रीराम रथ यात्रा एवं विजयादशमी (रावण दहन) व्यवस्था के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर असुविधा से बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *