वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सेहत की जानकारी के साथ मनाया रक्षाबंधन -

सेहत की जानकारी के साथ मनाया रक्षाबंधन

हरमुद्दा
रतलाम, 22 अगस्त। बिरियाखेड़ी वृद्धाश्रम में लायनेस क्लब की बहनों द्वारा वृद्धजनों को राखी बांध रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। वृद्धजनों को सेहत की जानकारी दी।

क्लब अध्यक्ष कल्पना पुरोहित ने बताया कि क्लब की बहनों द्वारा वृद्धजनों मिठाई, बिस्किट ,रुमाल आदि का वितरण किया गया। स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही लायनेस क्लब की रिता जैन का जन्मदिन भी मनाया गया। सफाई अभियान भी चलाया गया।आयोजन में सचिव लता सेठिया, सुलोचना शर्मा, रीता जैन, वैशाली माचवे, कुसुम शर्मा, उमा वर्मा, सरोज ओझा, सीमा भारद्वाज, सुप्रिया यादव, भावना सोमानी, रेखा जोशी, आरती त्रिवेदी , कौशल्या त्रिवेदी, किरण उपाध्याय, लीना चौहान, रश्मि शर्मा आदि उपस्थित थे। लायनेस क्लब की महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *