वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस: सायकल रैली व हाकी मैच व सम्मान आज -

मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस: सायकल रैली व हाकी मैच व सम्मान आज

हरमुद्दा
रतलाम, 29 अगस्त। भारत के राष्ट्रीय खेल हाकी के महान जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त 2019 को खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मुकुल जाय बैंजामीन ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः 7.45 बजे सायकल रैली शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से प्रारम्भ होगी। रैली नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी। तत्पश्चात नेहरू स्टेडियम पर एक मैत्री मैच भी खेला जाएगा। प्रातः 10 से 11 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम को प्रारम्भ कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा।

होगा सम्मान

प्रातः 11.00 बजे राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त महिला, पुरुष खिलाड़ियों तथा वरिष्ठ खेल प्रशिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *