वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पर्यावरण की रक्षा में महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं, 150 महिलाओं ने 500 पौधों एवं 20 हजार निम्बोलियों का किया रोपण -

पर्यावरण की रक्षा में महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं, 150 महिलाओं ने 500 पौधों एवं 20 हजार निम्बोलियों का किया रोपण

1 min read

हरमुद्दा
शाजापुर, 3 सितंबर। पर्यावरण के संरक्षण में जिले की महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं हैं। महिलाओं ने ग्राम पंचायत कुकड़ी की लाल माता पहाड़ी को हरा-भरा करने का संकल्प लिया। आज ग्राम पंचायत कुकड़ी एवं छतगांव के 13 स्वसहायता समूहों की लगभग 150 महिलाओं ने अपने स्वयं के व्यय बचत राशि से विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधों तथा 20 हजार नीम के बीज (निम्बोलियों) का बरसते पानी में रोपण किया।
महिलाओं ने ग्राम पंचायत कुकड़ी की लाल माता पहाड़ी को हरा-भरा करने का संकल्प ग्राम संगठन में लिया था। कुकड़ी में समूहों का एकता ग्राम संगठन तथा छतगांव में नागेश्वर ग्राम संगठन बना है। एकता ग्राम संगठन के अध्यक्ष संतोष बाई है और नागेश्वर ग्राम संगठन की अध्यक्ष सीताबाई है। इन ग्राम संगठनों ने मिलकर पर्यावरण की रक्षा करने का बीड़ा उठाया। ग्राम पंचायत कुकड़ी की सरपंच रेखाबाई के साथ मिलकर अपनी बचत की राशि से पौधे और बीज खरीदे और उन्हें रोपित किये। ग्राम स्वसहायता समूहों के द्वारा किये गये सामूहिक पौधा एवं बीज रोपण कार्य की प्रशंसा कलेक्टर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने भी की है।

पौधों की सुरक्षा की ली जिम्मेदारी

उल्लेखनीय है कि लाल माता पहाड़ी पर पूर्व में नरेगा के तहत पौधारोपण हुआ था। पूर्व में किए गए पौधारोपण के बीच में रिक्त स्थानों पर समूहों की महिलाओं द्वारा पौधारोपण एवं बीज रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए पहाड़ी पर पहले से विद्यमान सीपीटी के बीज क्यारी बनाकर बीजों का रोपण किया गया। रोपित पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दोनों ग्राम संगठनों की महिलाओं ने ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *