वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे चक्रवात "हिका" हुआ भयानक : ओमान तट पार कर सकता है आज रात को -

चक्रवात “हिका” हुआ भयानक : ओमान तट पार कर सकता है आज रात को

1 min read

अहमदाबाद, 24 सितंबर। चक्रवात हिका अरब सागर के पश्चिम की ओर बढ़ते हुए बेहद भीषण चक्रवात में बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को ओमान तट पार करने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भीषण चक्रवात हिका पिछले छह घंटे से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह उत्तर-पश्चिम व निकट के पश्चिम-मध्य अरब सागर की ओर बढ़ते हुए खतरनाक चक्रवात का रूप ले लिया है।

बुधवार सुबह तक मौसम खराब रहने की आशंका

विभाग ने बताया कि गुजरात तट पर अगले 12 घंटे के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक तेज हवा चलेगी। समुद्र में स्थिति बहुत खराब रहेगी, ऐसे में मछुआरों को बुधवार तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

तूफान के दौरान तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

विभाग ने कहा कि चक्रवात के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने और मंगलवार रात दुक्म के निकट ओमान तट पार करने की संभावना है। इस दौरान 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले छह घंटे तक चक्रवात भीषण बना रहेगा और इसके बाद यह कमजोर होगा। 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर पर छा जाने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम हो कर 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *