वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोहरे के आगोश में रहा नए साल का पहला पूरा दिन, मंदिर में हुई पूजा-अर्चना, पिकनिक मनाने गए बाहर -

कोहरे के आगोश में रहा नए साल का पहला पूरा दिन, मंदिर में हुई पूजा-अर्चना, पिकनिक मनाने गए बाहर

🔳 ठिठुरन में बीता पूरा दिन

🔳 सर्दी के मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार को

🔳 दिन का पारा 18.6 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज

हरमुद्दा
रतलाम, 1 जनवरी। नए साल का पहला दिन ही लोगों की परीक्षा कर रहा। रतलाम शहर सुबह से शाम तक कोहरे के आगोश में रहा। शहर वासियों ने नए साल में मंदिर में देवदर्शन कार दान पुण्य किया वही बाहर जाकर प्रकृति का लुफ्त उठाते हुए आउटिंग की। गढ़ खनखाई माताजी व माही नदी पर लोगों की भीड़ रही। सर्द मौसम के चलते बाजारों में आवागमन काफी कम रहा। सड़कें सुनी रही। गरमा गरम व्यंजनों का भी उठाया।

नए साल का पहला दिन शहरवासियों के लिए सितमगर रहा। सर्दी का सितम सुबह से शाम तक सताता रहा। कोहरे के कारण दृश्यता भी कम रही। बादल, कोहरा और ठंडी हवा के चलते आमजन लिहाफ के बाद भी
ठिठुरते रहे। सर्दी के इस मौसम का सबसे ठंडा दिन नए साल के पहले दिन रहा। मौसम विभाग में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि शहर में पिछले 5 दिनों से रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास भी दर्ज किया गया।

मंदिरों में भगवान के दर्शन कर किया दान पुण्य

नए साल की सुबह बुधवार कुछ देर से शुरू हुई। मौसम का बचाव लोग करते रहे। फिर भी श्री हनुमानजी, श्री कालिकामाता, श्री राम मंदिर सहित अन्य देवालय में दर्शनार्थी दर्शन के लिए गए। मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ रही। नए साल पर धर्मालुओं ने दानपुण्य किया। बाजना मार्ग स्थित श्री गढ़ खनखाई माताजी मंदिर दर्शन किए, वही माही नदी के किनारे अलाव जलाकर हाथ सेके और खाना बनाकर पहले दिन का प्राकृतिक वातावरण का आनंद उठाया। हरमुद्दा परिवार के चंद्रशेखर लश्करी ने माही नदी पर नए साल के पहले दिन पर वीडियोग्राफी  कर  आंखों देखा हाल रिकॉर्ड किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *