वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे लड़कियों को भेदभाव और मूलभूत अधिकारों से रखते हैं वंचित : सोनी -

लड़कियों को भेदभाव और मूलभूत अधिकारों से रखते हैं वंचित : सोनी

1 min read

🔳 राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

हरमुद्दा
रतलाम, 24 जनवरी। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मकसद देश में लड़कियों के प्रति भेदभाव, बेटियों के अधिकारों के प्रति महिलाओं को जागरूक करना है। जहां लड़कियों को देवियों का दर्जा दिया जाता है, वहीं कहीं ना कहीं लड़कियों के साथ भेदभाव और मूलभूत अधिकारों से वंचित भी रखा जाता है, चाहे वो शिक्षा का अधिकार हो या फिर सुरक्षा या सम्मान हो। आज बेटियां और महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।

यह विचार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं न्यायाधीश विष्णु कुमार सोनी ने व्यक्त किए। श्री सोनी की अध्यक्षता तथा न्यायाधीश सुश्री नेहा उपाध्याय की उपस्थिति में शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं से समस्याएं जानी। तत्पश्चात् प्रचार-प्रसार पैम्पलेट्स वितरण करवाए।

IMG_20200124_193522

यह थे मौजूद

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्राचार्य एके श्रीवास्तव, कविता चारोड़, ज्योति वाला, सुश्री अमिता वर्मा, मनोज यादव शिक्षक एवं विजय शर्मा, पीएलव्ही अन्य स्टाफ मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *