वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे फन-ए-रतलाम: सेहत, सूरत, स्वाद, संगीत का हुआ संगम -

फन-ए-रतलाम: सेहत, सूरत, स्वाद, संगीत का हुआ संगम

1 min read

🔲 हरमुद्दा से सुझाव में कहा संगीत के स्टाल पर होना चाहिए नियंत्रण

हरमुद्दा
रतलाम, 16 फरवरी। रविवार को दो बत्ती क्षेत्र में मौज मस्ती का फन-ए-रतलाम का आयोजन हुआ। सेहत, सूरत, स्वाद, संगीत का समागम हुआ। जिला प्रशासन के आयोजन में शहरवासियों ने आनंद के पलों को जिया। छुपे हुए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

आयोजन में अनेक स्टाल लोगों द्वारा सजाई गई। सेहत से संबंधित स्टाल पर स्वास्थ्यगत परेशानियों का निराकरण करवाया गया। जैविक खेती के उत्पादों फल, सब्जी को प्रदर्शित किया गया। बेटी बचाओ अभियान की रंगोली सजाई। स्टॉल पर आमजनों को जागरूक किया गया। संगीत के 12 स्थानों पर लोगों ने गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थितों को आनंदित किया। वहीं संगीत के साथ योग। और डांस कर चुस्त तंदुरुस्त जताया। कई लोग हाथों में चाय के कप लेकर चुस्की लेते नजर आए थे। स्वादुजन हाथों में कचोरी पोहा का स्वाद लेते हुए घूमते नजर आए। आम जनों के साथ। कलेक्टर रुचिका चौहान, आयुक्त एसके सिंह, नगर निगम उपायुक्त तपस्या परिहार, एसडीएम  प्रवीण फुलपगारे, कांग्रेसनेत्री यास्मिन शेरानी, शेरू पठान, समाजसेवी हर्ष दशोत्तर, सहित शहर के गणमान्यजन मौजूद रहे।

IMG_20200216_134311

सब रहे अपनी मस्ती में

IMG_20200216_124942

आयोजन में शामिल लोग सब अपनी अपनी मस्ती में मस्त रहे। कोई हेयर स्टाइल करवा रहा था, तो कोई हेल्थ स्टाइल।

IMG_20200216_135257

IMG_20200216_134849

मंच मिलते ही कोई गीतों की प्रस्तुति दी रहा था तो कोई नृत्य में तल्लीन रहा। मलखंब, स्केटिंग आदि की प्रस्तुतियों ने आनन्दित किया। कुल मिलाकर अपनी छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर शहरवासियों को फन-ए रतलाम के माध्यम से मिला।

IMG_20200216_153313

नगर निगम उपायुक्त तपस्या परिहार ऊंट की सवारी करते हुए।

बच्चों और बड़ों ने घुड़सवारी और ऊंट की सवारी का लुत्फ लिया। इसमें नगर निगम उपायुक्त तपस्या परिहार ने ऊंट की सवारी की तो मंच मिलते ही नृत्य भी किया। एसडीएम  प्रवीण फुलपगारे ने गीतों की प्रस्तुति दी।

IMG_20200216_124510

कलेक्टर रुचिका ने सभी स्टालों पर दिखाई रुचि

IMG_20200216_123811

जगदीश पाटीदार से चर्चा

IMG_20200216_123835

प्रगतिशील काश्तकार लक्ष्मी नारायण पाटीदार से चर्चा करते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने सभी स्टालों पर जाकर रुचि दिखाई। कुशलगढ़ के बालमुकुंद विशाल, पवन पाटीदार के यहां पर ताइवान के जामफल, लक्ष्मी नारायण पाटीदार के यहां स्ट्राबेरी का स्वाद लिया तो पैशन फल और जैविक सब्जियों का देखा।  जगदीश पाटीदार के यहां जैविक टमाटर चखे। किसानों से चर्चा भी की। योग पर जानकारी ली।

IMG_20200216_124545

हरमुद्दा से चर्चा की लोगों ने

साउंड स्टालों ने किया मजा किरकिरा, इस पर जरूरी नियंत्रण

IMG_20200216_124127

ज्योति चौधरी 

IMG_20200216_124214

 अनिता सैनी, अनिता चौहान 

IMG_20200216_124231

 संजय चौहान व पूरन शर्मा 

IMG_20200216_124021

घनश्याम मकवाना व सविता मकवाना

IMG_20200216_124300

गृहिणी शालिनी जैन

IMG_20200216_154757

 

शिक्षिका स्मिता शुक्ला

ग्रहणी शालिनी जैन, गीत की प्रस्तुति देने वाले डॉक्टर केएन गहलोत, गीतों पर नृत्य कर खुशी का इजहार करने वाली समाजसेवी ज्योति चौधरी, अनिता सैनी, अनिता चौहान , मेले में आए घनश्याम मकवाना, सविता मकवाना, पूरन शर्मा, संजय चौहान, शिक्षिका स्मिता शुक्ला आदि सभी ने हरमुद्दा से चर्चा में बताया कि फन-ए-रतलाम का आयोजन बहुत ही बढ़िया है ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। यदि सर्दी में होते तो और अच्छा लगता अभी गर्मी बढ़ गई है। ऐसे आयोजनों से छुपी हुई प्रतिभाओं को अवसर मिलता है। सब कुछ बहुत बढ़िया है, मगर साउंड के स्टाल अधिक होने से डिस्टरबेंस बहुत अधिक है। इन पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। समझ में नहीं आता है कि कौन क्या कहना चाहता है? इनकी संख्या कम होनी चाहिए या फिर आवाज पर नियंत्रण होना जरूरी है। 6 बड़े-बड़े ढोल मलखंब के। गीतों की प्रस्तुति के 12 स्टाल। काफी कानफोडू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *