वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : रतलाम में आधी रात को हो गए छह पॉजीटिव, आंकड़ा हुआ 8 -

कोरोना वायरस : रतलाम में आधी रात को हो गए छह पॉजीटिव, आंकड़ा हुआ 8

1 min read

🔲 प्रशासन की चिंताएं बढ़ी

🔲 स्वास्थ्य अमला हुआ सतर्क

🔲 क्षेत्र को किया सेनीटाइज

🔲 क्षेत्र को किया जाएगा कंटेनमेंट घोषित और होगा सर्वे

हरमुद्दा
रतलाम, 15 अप्रैल। शहर जब सोया था तो निश्चिंत था। आंखें खुली तो भौचक्का रह गया। रात को आई रिपोर्ट में शहर के कोरोना पॉजीटिव की संख्या छह हो गई। शहर के उत्तर से दक्षिण तक 3 कोरोना पॉजीटिव पाए गए। वहीं नागदा से उपचार करवाने आए तीन व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए। इस तरह शहर में अब तक 8 लोग पॉजीटिव हो गए। अब जिला प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई है। स्वास्थ्य अमला और ज्यादा सक्रिय हो गया है। आधी रात को ही शहर के प्रभावित क्षेत्र को सेनीटाइज किया गया। अचानक बड़ी संख्या में प्रशासन की नींद उड़ा दी है। 
रतलाम शहर के लिए मंगलवार वास्तव में अमंगलकारी साबित हुआ। मंगलवार सुबह जब (4 अप्रैल) को दफनाए गए व्यक्ति के पुत्र को संक्रमित पाया गया, तब तक शहरवासियों को इतनी चिंता नहीं थी। चर्चाएं के चल रही थी कि उस क्षेत्र में तो निकलेगा ही। लेकिन शहर के उत्तरी क्षेत्र के जवाहर नगर, मध्य क्षेत्र के मोचीपुरा बाई जी का वास और दक्षिण क्षेत्र के बोहरा बाखल में एक-एक मरीज पॉजीटिव आया है। खास बात तो यह है कि रैंडम ली जांच में भी व्यक्ति पॉजीटिव आ गया है।

रतलाम जनसंपर्क कार्यालय के पीआरओ शकील खान ने हरमुद्दा को बताया कि मंगलवार की रात को कोरोना संक्रमित 6 की रिपोर्ट आई है।

यहां पर मिले संक्रमित

🔲 मंगलवार को पहली पॉजीटिव रिपोर्ट इंदौर से लाकर दफनाए मृतक मोहम्मद कादरी का बेटे की है। परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

🔲 बोहरा बाखल, सैफी मोहल्ला निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग।

🔲 कंटेनमेंट क्षेत्र मोचीपुरा के पास बाईजी का वास की रहने वाली 22 वर्षीय युवती।

🔲 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग।

🔲 नागदा निवासी 3 व्यक्ति, जो इलाज के लिए जिला अस्पताल आए थे।

IMG_20200415_082158

आधी रात को अमला हुआ सक्रिय

आधी रात को जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन, स्वास्थ्य अमला सक्रिय हो गया। क्षेत्र को सेनीटाइज किया गया। जिला प्रशासन बुधवार को बोहरा बाखल तथा जवाहर नगर क्षेत्र को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषितकर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा घर-घर जाकर जांच करवाएगा।

11 अप्रैल से हुई शुरुआत संक्रमित मिलने की

उल्लेखनीय हैं कि कोराना संक्रमण का पहला मरीज 11 अप्रैल को मोचीपुरा से ही मिला था। इसके बाद ही उस क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। 4 अप्रैल को दफन किए गए मोहम्मद कादरी के पुत्र कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट 14 अप्रैल को सुबह आई। आधी रात को आई रिपोर्ट ने शहरवासियों को गहरी चिंता में डाल दिया।

नहीं दिया कोई जवाब

जिला प्रशासन की पुष्टि के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान को फोन लगाया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर भी उनकी पुष्टि चाही गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *