वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ काली पट्टी बांधकर किया विरोध हिंद मजदूर सभा ने -

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ काली पट्टी बांधकर किया विरोध हिंद मजदूर सभा ने

1 min read

🔲 वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधन

हरमुद्दा
रतलाम, 22 मई। केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर देश के सभी 10 श्रमिक संगठनों द्वारा केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन काली पट्टी बांधकर किया।
हिंद मजदूर सभा मध्य प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री कामरेड गोविंद लाल शर्मा के नेतृत्व में लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीमित सदस्यों की संख्या में प्रदर्शन स्वरूप काली पट्टी बांधकर अपने कार्यस्थल पर प्रदर्शन किया।

उच्चतम न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध सरकार

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से श्री शर्मा ने बताया कि कोविड-19 को लेकर सरकार ना केवल श्रमिक कानूनों में संशोधन कर रही है बल्कि महंगाई भत्ते को फ्रीज करने का कार्य भी उच्चतम न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध में कर रही है। श्रम कानूनों में एक तरफा निर्णय, मालिकों के पक्ष में फैसले लिए गए, डिफेंस क्षेत्र में 74% एफडीआई करना, रक्षा उत्पादन, रिसर्च स्पेस पावर, कोयला, खनिज क्षेत्र, सिविल एवियशन, का भी निजीकरण किया जा रहा है। साथ ही नीति आयोग की भूमिका का भी श्रम संगठन ने विरोध किया है।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर मध्य प्रदेश हिंद मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर पचोरी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रकाश व्यास, प्रदेश कार्यालय सचिव रामखेलावन कुमायूं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एचएमएस युवा समिति के विकास शर्मा, रेल कर्मचारी नेता अशोक तिवारी, आशीष नागदे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *