‘वर्तमान परिपेक्ष्य में भारतीय जीवन शैली की उपयोगिता’ विषय पर व्याख्यान 3 जून को
1 min readहरमुद्दा
रतलाम, 2 जून। मप्र शिक्षक संघ द्वारा 3 जून को शाम 4 बजे zoom app पर राष्ट्रीय संत प. पूज्य गुरुदेव डॉक्टर मिथलेश नागर “भागवत भास्कर” के उद्बोधन का एक कार्यक्रम होगा। ” वर्तमान परिपेक्ष्य में भारतीय जीवन शैली की उपयोगिता”। विषय पर विचार व्यक्त करेंगे।
मप्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सर्वेश कुमार माथुर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय हिम्मतसिंह जैन करेंगे। विशेष उपस्थिति प्रान्तीय सचिवद्वय म प्र शिक्षक संघ की बहन कुसुम शर्मा, अखिलेश मेहता, सम्भागीय अध्यक्ष विनोद पूनी, संगठन मंत्री बद्रीलाल पुरोहित की रहेगी। श्री माथुर ने समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता से आह्वान किया है कि वे निर्धारित समय पर zoom app पर जॉइन होने का कष्ट करें।