संक्रमण को देकर मात, रवाना हो गए अपने घर आठ
🔲 तब तक 130 संक्रमित
🔲 स्वस्थ होकर घर लौटे 89
🔲 अब तक स्वस्थ हुए 90
🔲 संक्रमण में अब तक 6 ने गंवाई जान
हरमुद्दा
रतलाम, 19 जून। शुक्रवार दोपहर में मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से 8 स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। अब तक 90 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिनमें से 89 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। एक व्यक्ति डिस्चार्ज हुआ है लेकिन जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। अभी घर नहीं पहुंचा है। 34 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से जावरा के 4 तथा रतलाम के 4 लोगों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। जावरा के सभी मरीज गाड़ी खाना क्षेत्र के हैं। रतलाम के 3 मरीज नयापुरा के तथा एक मरीज मोमिनपुरा का है। इस दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान, एसपी गौरव तिवारी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने करतल ध्वनिकर परिजनों को घर के लिए विदा किया।
अनलॉक में संक्रमित हुए 5 की गई जान
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 130 लोग संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण के दौरान 6 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वही 5 लोग तो ऐसे हैं जो अनलॉक के बाद संक्रमित हुए और बच नहीं पाए।