वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे डॉक्टर महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी -

डॉक्टर महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

🔲 गुरुवार की रात को पुलिस ने शव किया था बरामद

🔲 शुक्रवार को पीएम में हुआ गोली मारने का खुलासा

हरमुद्दा

रतलाम, 19 जून। कस्तूरबा नगर में महिला डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार की रात को ही शव को बरामद कर लिया था। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में गोली लगने का खुलासा हुआ है। शुक्रवार दोपहर में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार सुमंगल गार्डन के पास कस्तूरबा नगर ग्रह निर्माण समिति में रहने वाली 58 वर्षीय महिला डॉक्टर प्रेम सिसोदिया का शव बीती रात पुलिस ने बरामद किया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम में गोली लगने का खुलासा हुआ है। इसके बाद शुक्रवार दोपहर में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

घटनास्थल का किया निरीक्षण

महिला पैशे से डॉक्टर थी। महिला घर में अकेली रहती थी। पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर संघर्ष ,चोरी या लूट जैसे कोई साक्ष्य फिलहाल नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आरोपी पर ₹10000 का इनाम

हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी पर ₹10000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं इस प्रकरण का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

🔲 गौरव तिवारी, पुलिस अधीक्षक, रतलाम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *