वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे नए आयुक्त का पदभार ग्रहण किया झारिया ने, शहरी विकास के लिए किए जाएंगे प्रयास -

नए आयुक्त का पदभार ग्रहण किया झारिया ने, शहरी विकास के लिए किए जाएंगे प्रयास

हरमुद्दा
रतलाम, 10 जुलाई। नवागत निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। आयुक्त एसके सिंह ने श्री झारिया को आयुक्त पद का पदभार सौंपा।

मिनी स्मार्ट सिटी में चल रहे कार्य प्राथमिकता से करेंगे पूरे

नए आयुक्त श्री झारिया ने चर्चा में कहा कि मिनी स्मार्ट सिटी में चल रहे कार्य प्राथमिकता से पूरे कराए जाएंगे। शहर को प्रदेश ही नहीं देश में ख्याति मिले, इस प्रकार के कार्य किए जाने का प्रयास होगा। फिलहाल तो कोरोना वायरस से बचाव ही प्राथमिकता है। वर्तमान में शहर में प्रोजेक्ट के कार्य पूरे होंगे। इस शहर की सूरत में निखार आएगा। उनके पहले कार्यकाल में जो प्रोजेक्ट तैयार हुए थे उन पर भी कार्य हुआ होगा।

IMG-20200710-WA0158

इस अवसर पर निगम अधिकारी सर्वश्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक आयुक्त सुशील ठाकुर, सुश्री ज्योति सुनारिया, निगम सचिव जसवंत जोशी, लेखाधिकारी विजय बालोद्रा, निजी सहायक सुभाष गोयल, कार्यालय अधीक्षक अब्दुल मुजीब खान, पूर्व पार्षद भगतसिंह भदौरिया, रजनीकान्त व्यास, चन्द्रप्रकाश पुरोहित सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

फोटो : लगन शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *