वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सेवानिवृत्त होने पर डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान का अभिनंदन -

सेवानिवृत्त होने पर डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान का अभिनंदन

हरमुद्दा
रतलाम,14 जुलाई। मानव सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य मानने वाले डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने पर राजपूत क्लब जिला रतलाम द्वारा अभिनंदन किया गया। इस मौके पर क्लब संरक्षक एवं उज्जैन दूध संघ के संचालक के के सिंह कालूखेड़ा ने मुख्य आतिथ्य प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं राजपूत क्लब रतलाम के प्रेरणादायक क्षत्रिय गौरव स्वर्गीय महेंद्रसिंह कालूखेड़ा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। क्लब अध्यक्ष फतेहसिंह राठौर (प्रीतमनगर) ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम को हरपाल सिंह आलोट, महिपाल सिंह भैंसाडाबर, आरके सिंह पतलासी, राजेंद्र सिंह गुडरखेडा, जितेंद्र सिंह सोलंकी आलोट ने संबोधित किया।

इन्होंने किया स्वागत सम्मान

कार्यक्रम के आरम्भ में कीर्ति शरण सिंह, राजेंद्र सिंह धारियाखेडी, भानु प्रताप सिंह बिरमावल, सुरेंद्र सिंह पलसोड़ा, राजेंद्र सिंह कालूखेड़ा, सुरेंद्र सिंह धारियाखेड़ी, नरेंद्र सिंह राणावत, तेजपाल सिंह राणावत, महावीर सिंह जाजली, राजकुमार सिंह सोनगरा, पृथ्वीराज सिंह ताजपुरिया, शैलेंद्र सिंह सोनगरा नामली, डॉक्टर जे एस कुंपावत, चंद्रवीर सिंह मुंडला, लोकेंद्र सिंह खेडावदा, शिवकुमार सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह सरसी, बल बहादुर सिंह पलसोड़ा, कुलदीप सिंह भेाजियाखेडी, मंगल सिंह शक्तावत, वीरेंद्र सिंह नौगांवा, धनपाल सिंह नानदलेटा, गट्टू सिंह चिकलाना, अनिल कुमार सिंह अमलेटा, विजय पाल सिंह , जयपाल सिंह नौगावां, ज्ञानेंद्र सिंह भाटपचलाना, महावीर सिंह नामली, धीरेंद्र सिंह सरवन, जयेंद्र सिंह शक्तावत सरवन, अभिजीत सिंह चौहान ताजपुरिया विजेंद्र सिंह बड़छापरा आदि ने डॉ. वीरेंद्र सिंह साहब का स्वागत किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दिनेश सिंह का सम्मान

राजपूत क्लब रतलाम के सम्मानीय सदस्य दिनेश सिंह मसवाडिया को खरसोद कला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथिद्वय केके सिंह कालू खेड़ा एवं डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने समाज की एकजुटता एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों पर विचार रखे।

उन्हें दी श्रद्धांजलि

अंत में चीन के विरुद्ध संघर्ष में शहीद हुए वीर जवानों एवं ठा. मानसिंह अठाना एवं ठा. वीरेंद्र सिंह तालीदाना को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का समापन क्षत्रिय सरदारों द्वारा सामूहिक राष्ट्रीय गान के उपरांत हुआ। संचालन क्लब सचिव शैलेंद्र सिंह अठाना ने किया। आभार महेंद्र सिंह बोरदिया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *