वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर प्रांतव्यापी आंदोलन -

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर प्रांतव्यापी आंदोलन

🔲 मुख्यमंत्री के नाम गुरुवार को कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

हरमुद्दा
रतलाम, 10 अगस्त। मध्य प्रदेश संयुक्त अधिकारी कर्मचारी मोर्चा एवं मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर प्रस्तावित प्रांत स्तरीय आंदोलन को लेकर रतलाम जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों की बैठक संपन्न हुई।

संयुक्त मोर्चा के दीपक सुराणा, शरद शुक्ला दीपक छपरी, प्रमोद पाठक, ध्रुव निनामा, सुशील शुक्ला,कमल सिंह देवड़ा, संजय जैन ,विजय सिंह सोलंकी, शिव प्रकाश कसेरा आदि ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि 13 अगस्त गुरुवार को दोपहर 1:30 पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा

यह संगठन थे मौजूद

बैठक में मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी, मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ, संघ मध्य प्रदेश पटवारी संघ, मध्य प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ, मध्य प्रदेश इंजीनियरएसोसिएशन संघ, एवं शिक्षक संगठनों के जिला अध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान

सभी ने कर्मचारियों से अपील की कि वे 13 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे नवीन कलेक्टर परिसर में उपस्थित होकर प्रदर्शन में भाग ले।

24 अगस्त से कलम बंद आंदोलन

प्रांत स्तरीय आंदोलन के तहत 24 अगस्त को कलम बंद आंदोलन भी प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *