वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : संक्रमण का ग्राफ गिरा, प्रभावित आए 17 -

कोरोना वायरस : संक्रमण का ग्राफ गिरा, प्रभावित आए 17

हरमुद्दा

रतलाम, 3 सितंबर। लगातार दो दिन से संक्रमित का ग्राफ बढ़ने के कारण चिंताएं बढ़ गई थी। लेकिन गुरुवार को संक्रमितो का ग्राफ गिरा है। वायरस से 17 प्रभावित हुए हैं। जिनका उपचार मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।
जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि गुरुवार को रतलाम के रामगढ़ की 52 वर्षीय महिला, सुयोग परिसर की 28 वर्षीय महिला, बागड़ो का वास की 2 वर्षीय बालिका, राजस्व कॉलोनी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की 38 वर्षीय महिला, राजस्व कॉलोनी के 57 वर्षीय पुरुष, मंगल मूर्ति रेसीडेंसी के 29 वर्षीय पुरुष, ब्राह्मणों का वास की 60 वर्षीय महिला तथा 21 वर्षीय महिला, मोहन नगर की 60 वर्षीय महिला, बैंक कॉलोनी के 85 वर्षीय, पुरुष रेलवे कॉलोनी के 46 वर्षीय पुरुष, खारवाकला आलोट की 62 वर्षीय महिला, ग्राम अयाना की 36 वर्षीय महिला, सैलाना के 56 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *