वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोनावायरस का जबरदस्त धमाका, सबसे ज्यादा 46 हुए संक्रमित -

कोरोनावायरस का जबरदस्त धमाका, सबसे ज्यादा 46 हुए संक्रमित

हरमुद्दा

रतलाम, 5 सितंबर। जिले में। कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले महिला, पुरुष एवं बच्चों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोनावायरस का जबरदस्त धमाका हुआ। जिले के 46 लोग संक्रमित हुए। संक्रमित का उपचार मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के रेल नगर की 17 वर्षीय बालिका, टीआईटी रोड के 57 वर्षीय पुरुष, रावटी की 60 वर्षीय महिला, हतनारा ग्राम के 37 वर्षीय पुरुष, बाजना के 65 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष, थीमरिया रोड बाजना के 45 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय युवक, कुंदनपुर की 24 वर्षीय महिला, डोगरा मुनिया रतनगढ़ पीठ की 20 वर्षीय युवती, ग्राम चिकनी की 22 वर्षीय युवती, बजरंगगढ़ की 26 वर्षीय महिला, सेराहेवड़ खुर्द के 50 वर्षीय पुरुष, अंबापाड़ा की 20 वर्षीय युवती, रतलाम के भंडारी गली के 8 वर्षीय बालक, ग्राम सांवली तहसील बदनावर के 26 वर्षीय युवक, खारवा कला आलोट की 62 वर्षीय महिला, रतलाम के काटजू नगर की 60 वर्षीय महिला, रतलाम के महेश नगर नया गांव की 67 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर के 15 वर्षीय बालक, रत्नेश्वर रोड की 25 वर्षीय महिला, रामगढ़ के 49 वर्षीय पुरुष, 68 वर्षीय पुरुष, मल्हारगढ़ मंदसौर के 75 वर्षीय पुरुष, कृष्ण सिटी खाचरोद की 50 वर्षीय महिला, जीएमसी रतलाम के 27 वर्षीय पुरुष, नित्यानंद कॉलोनी डोंगरे नगर रतलाम के 45 वर्षीय पुरुष, इंद्रलोक नगर रतलाम की 23 वर्ष की महिला, सज्जन विहार रतलाम की 37 वर्षीय महिला, सुदामा परिसर रतलाम की 44 वर्षीय महिला, महेश नगर गली नंबर 4 शनि मंदिर के पीछे की 22 वर्षीय युवती, 41 वर्ष की महिला, दौलतपुरा के 40 वर्षीय पुरुष, कीर्ति विहार कॉलोनी सैलाना के 72 वर्षीय पुरुष, शांति परिसर रतलाम की 58 वर्षीय महिला, खेड़ावद पेटलावद की 75 वर्षीय महिला, शांति निकेतन कॉलोनी रतलाम के 52 वर्षीय पुरुष, बजाज खाना रतलाम के 53 वर्षीय पुरुष, ग्राम रजिला की 24 वर्षीय महिला, शिवगढ़ के 26 वर्षीय पुरुष, ताल के 67 वर्षीय पुरुष, सुभाष नगर रतलाम के 22 वर्षीय युवक, टीआईटी रोड की 28 वर्षीय महिला, सुभाष नगर रतलाम के 2 वर्षीय बालक, ग्राम हतनारा की 24 वर्षीय पुरुष, ग्राम नायण के 25 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *