वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे वेटरन्स इंडिया स्पोर्ट्स विंग के प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त अमानत खान -

वेटरन्स इंडिया स्पोर्ट्स विंग के प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त अमानत खान

हरमुद्दा

रतलाम, 6 सितंबर। वेटरन्स इंडिया स्पोर्ट्स विंग के अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा एवं महा सचिव अशोक कुमार लेंका ने अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अमानत खान को प्रदेश का संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।

IMG_20200906_201748


वेटरन्स इंडिया स्पोर्ट्स विंग वर्तमान समय में राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ियों को विश्व एवं ओलम्पिक प्रतियोगिताओ में पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस संग़ठन में मेजर जनरल जी डी बख्शी, एयर वाईस मार्शल एस के जिंदल, ओलम्पियन अशोक कुमार ध्यानचंद सहित कई समाज सेवी एवं पूर्व अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी अपना सहयोग प्रदान कर रहे है।संगठन ने अभी 16 ओलिंपिक एवं 6 अन्य सर्वमान्य खेलों को सम्मिलित किया है। आने वाले समय में संगठन द्वारा ब्लॉक लेवल से लेकर शहर तक विशेष अभियान चलाकर प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नियुक्ति पर हर्ष

श्री खान के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर मध्यप्रदेश चेप्टर के जनरल सेक्रेटरी वेटरन्स मनोज कुमार शिवहरे, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सतीश पुरोहित, संयुक्त सचिव इकरार खान, तरुण पुरोहित, मास्टरर्स गेम्स के कोषाध्यक्ष श्रवण यादव, राकेश शर्मा, मोहम्मद अनवर, प्रोफेसर एस एस मौर्य इमरान खान आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *