वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे भी कोरोना से संक्रमित, अन्य भी खास प्रभावित -

पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे भी कोरोना से संक्रमित, अन्य भी खास प्रभावित

हरमुद्दा

इंदौर, 7 सितंबर। पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। दो दिन पहले वे उपचुनाव की तैयारियों के सिलसिले में बदनावर गए थे। रविवार को कोरोना टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
इसके अलावा भाजपा नेता गोलू शुक्ला भी संक्रमित हो गए हैं। इंदौर सीए ब्रांच के अध्यक्ष हर्ष फिरोदा और सचिव गौरव माहेश्वरी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 6 सितंबर तक 2 लाख 33 हजार 471 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से 14 हजार 870 मरीज पॉजिटिव आए हैं।

इंदौर में रविवार को जांचे गए 1,954 सैंपलों में से 279 पॉजिटिव व 1,666 निगेटिव मिले हैं। तीन मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद मरने वालों की संख्या 421 हो गई है। एक दिन पहले शनिवार को 2,726 संदिग्ध मरीजों के सैंपल में से 276 पॉजिटिव मिले थे। अस्पतालों से 10 हजार 231 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 4,318 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। रविवार को 956 नए सैंपल लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *