वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे जावरा विधानसभा क्षेत्र में फसल बीमा के मंजूर 94 करोड़ -

जावरा विधानसभा क्षेत्र में फसल बीमा के मंजूर 94 करोड़

1 min read

🔲 32 हजार किसानों के खातों में पहुंचेगी राशि

हरमुद्दा
रतलाम, 8 सितंबर। जावरा विधानसभा क्षेत्र में 32 हजार 719 किसानो को गत वर्ष का फसल बीमा की राशि 94 करोड़ 13 लाख रुपए मंजूर हुए हैं। यह राशि किसानों के खातो में पहुंचना शुरू हो गई है।

विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा ने किसानो के लिए हमेशा चिंता कर कल्याण हेतु कदम उठाये। गत वर्ष क्षेत्र में खराब हुई फसलो को लेकर प्रदेश स्तर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में आन्दोलन भी किया था, जिसके फलस्वरूप खराब फसलो का सर्वे कराया गया था। उनके स्वय द्वारा जावरा विधानसभा के प्रभावित क्षेत्र में मुआवजे के लिए निरंतर प्रयास किये गये थे। उन प्रयासों के फलस्वरूप वर्ष 2018-19 सोयाबीन का फसल बीमा की राशि स्वीकृत हो गयी है।

विधायक डॉ. पाण्डेय ने आगे बताया कि जावरा तहसील के 18 हजार 50 किसानो के 51 करोड़ 31 लाख रु एवं पिपलोदा तहसील के 14 हजार 669 किसानो के 42 करोड़ 82 लाख रु की फसल बीमा की राशि स्वीकृत होकर उनके बैंक खातो में पहुचना शुरू हो गया है l वर्तमान में बीमारी से कुछ स्थानों पर फसलो के खराब होने की सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों को मैदानी स्तर पर सर्वे कराने का निर्देश दिया गया है, वे किसानो के लगातार सम्पर्क में है। फसलो की क्षति को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री से भी चर्चा की है।

जावरा विधानसभा क्षेत्र में 32 हजार किसानो को फसल बीमा की राशि स्वीकृत होने पर जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़, संतोष सुरेश धाकड़, मुकेश बग्गड़, बद्रीलाल शर्मा, नगर अध्यक्ष पवन सोनी, अमित पाठक, राजेन्द्रसिंह असावती, राजेन्द्रसिंह गुडरखेडा, अशोक गुजराती, जनपद उपाध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *