वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रतलाम में लापरवाही का आलम : कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट देने में जिला प्रशासन लापरवाह, 65 मिनट में 16 से बढ़कर 45 हो गए कोरोना पॉजिटिव -

रतलाम में लापरवाही का आलम : कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट देने में जिला प्रशासन लापरवाह, 65 मिनट में 16 से बढ़कर 45 हो गए कोरोना पॉजिटिव

हरमुद्दा

रतलाम, 8 सितंबर। जिला प्रशासन का जनसंपर्क विभाग लोगों की जानकारी देने में लापरवाह बना हुआ है। 65 मिनट में 16 से बढ़कर 45 कोरोना संक्रमित हो गए। जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण पाठकों का कोरोना की खबरों को लेकर अविश्वास जिला प्रशासन के प्रति पैदा हो रहा है। लगता है जिला प्रशासन के जनसंपर्क विभाग को स्वास्थ्य विभाग सही सही जानकारी देने में नाकारा साबित हो रहा है। या फिर जिला प्रशासन का नियंत्रण स्वास्थ्य विभाग पर नहीं रहा है। 

मंगलवार की शाम को 7:42 पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रामाणिक जानकारी दी गई कि जिले में 16 महिला, पुरुष एवं बच्चे पॉजिटिव आए हैं। वही 8:45 पर फिर खबर दी जाती है कि जिले में 45 महिला, पुरुष एवं बच्चे पॉजिटिव आए हैं। सोमवार को भी आंकड़ों में गड़बड़ी आई थी।
जनसंपर्क विभाग द्वारा दूसरी बार जारी प्रामाणिक जानकारी के अनुसार अब जिले में 45 महिला, पुरुष एवं बच्चे पास हुए हैं जिनमें हाटपिपलिया के 22 वर्षीय युवक रतलाम की बैंक कॉलोनी के 88 वर्षीय पुरुष, कलीम कॉलोनी के 55 वर्षीय पुरुष, पटेल कॉलोनी की 44 वर्षीय महिला, बैंक कॉलोनी की 82 वर्ष, 29 वर्ष, 50 वर्ष की महिलाएं, 55 वर्ष 25 वर्ष तथा 50 वर्ष के पुरुष, जवाहर नगर के 32 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय पुरुष, मनीष नगर सुमंगल गार्डन के पीछे के 40 वर्षीय पुरुष, जावरा के रपट रोड की 21 वर्ष की युवती, रतलाम महावीर नगर जावरा रोड के 50 वर्षीय पुरुष, विनोबा नगर के 49 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी के 50 वर्षीय महिला, सागोद रोड की 29 वर्षीय महिला, ग्राम नगरा की 40 वर्षीय महिला, डोंगरे नगर की 50 वर्ष की महिला, विद्या वाहिनी रतलाम के 58 वर्षीय पुरुष, गीता भवन सैलाना की 45 वर्षीय महिला, 1 वर्षीय बालिका, 18 वर्षीय पुरुष, 40 वर्ष की महिला, 18 वर्षीय युवा, 16 वर्ष का बालक, ग्राम नगरा के 23 वर्षीय पुरुष, 16 वर्षीय बालक, दलोट के 42 वर्षीय पुरुष, पिपलोदा के 55 वर्षीय पुरुष, आरपीएफ जंगल बैरक के 45 वर्षीय, पुरुष न्यू रेलवे कॉलोनी के 52 वर्षीय पुरुष, 46 वर्षीय महिला, डालू मोदी बाजार की 60 वर्षीय महिला, जावरा की राजीव कॉलोनी के 31 वर्षीय पुरुष, ग्राम लोहारी की 53 वर्षीय महिला, दाल मिल जावरा के 68 वर्षीय पुरुष, राजेंद्र नगर रतलाम के 30 वर्षीय पुरुष, रावटी के 30 वर्षीय पुरुष, आलोट के 24 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *