वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रेलवे का निजीकरण किसी भी स्थिति में जनता और कर्मचारियों के हित में नहीं : बारोट -

रेलवे का निजीकरण किसी भी स्थिति में जनता और कर्मचारियों के हित में नहीं : बारोट

🔲 रेल मंत्रालय की कूटनीति को लेकर जन जागरण

🔲 डीजल शेड रतलाम पर हुआ प्रदर्शन

हरमुद्दा
रतलाम, 14 सितंबर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर सोमवार को डीजल शेड में वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन रतलाम मंडल के मंडल मंत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

सरकार विरोधी नीतियों एवं निजी करण, निगमीकरण एवं न्यू पेंशन स्कीम को रद्द करने के लिए हुआ। प्रदर्शन में रेल मंत्रालय की कूटनीति को लेकर जन जागरण अभियान पूरे वेस्टर्न रेलवे में चलाया जा रहा है।

रेलवे पेंशन स्कीम रेल कर्मचारियों का हक

यह बात मंडल मंत्री मनोहर बारोट ने कहा कि
कोरोनावायरस के चलते केंद्र सरकार इसकी आड़ में कई निजी कंपनियों को रेल को बेचने का काम कर रही है। रेल प्लेटफार्म को बेचने का काम कर रही है रेलवे पेंशन स्कीम रेल कर्मचारियों का हक है। इसको 1जनवरी 2004 के बाद उन्होंने अपने तानाशाही रवैया के कारण बंद कर दिया गया है। इससे कई कर्मचारी जो 2004 के बाद लगे हैं, वह असंतुष्ट हैं। रेलवे की भर्तियों को बंद करने एवं निजी कंपनियों को देने का काम केंद्र सरकार कर रही है। इसका हरजान रेलवे कर्मचारियों के परिवार एवं रेल पर पड़ेगा। इसमें अभी केंद्र के तुगलकी आदेश जारी हुए हैं। इसमें कर्मचारी बहुत तनाव में है। आज भी रेल का हर सिपाही रेलवे की सेवा दे रहा है।

कर्मचारियों में आक्रोश

मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने कहा कि यह नीति रेल कर्मचारियों के हित में नहीं है, जहां रेल बेच रहे हैं, वहीं कर्मचारियों को कम करने की बातें कर रहे हैं। कर्मचारियों में इसका बहुत आक्रोश है

कई विसंगतियां हो रही है रनिंग में 

इस अवसर पर रनिंग के साथी एवं सहायक मंडल मंत्री ह्रदयेश पांडे ने कहा कि रनिंग में कई विसंगतियां हो रही है। यह केंद्र सरकार रनिंग कर्मचारियों को बहुत ज्यादा परेशान कर रही है। जहां कोरोना वायरस से संक्रमित आमजन हो रहा है, वहां रनिंग स्टाफ कंधे से कंधा मिलाकर इस बीमारी से जूझते हुए रेल की सेवा दे रहा है। बावजूद इसके अधिकारी वर्ग कर्मचारियों को दबाव बनाए हुए हैं। इस जन जागरण सप्ताह को सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, डीजल शेड शाखा के सचिव सुनील चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर महिला समिति की सचिव रंजीता वैष्णव, उपाध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, भूपेंद्र गुर्जर, यातायात शाखा के सह सचिव रोशन खान, उपाध्यक्ष मनीष जोशी, सामान्य शाखा के पंकज कुमार, जितेंद्र नेका एवं तमाम कर्मचारी जन जागरण मैं उपस्थित रहकर प्रदर्शन में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *