वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना कहर : 47 वर्षीय महिला ने गंवाई जान, मृतक संख्या हुई 46 -

कोरोना कहर : 47 वर्षीय महिला ने गंवाई जान, मृतक संख्या हुई 46

1 min read

हरमुद्दा

रतलाम, 10 अक्टूबर। कोरोना वायरस हर दिन अपना कहर ढा रहा है। घर परिवार बिखर रहे हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित से 47 वर्षीय की महिला की मौत हो गई है। वायरस से अब तक जिले में 46 महिला पुरुषों की मौत हो गई है। आंकड़ा अर्ध शतक की ओर बढ़ रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के गांधीनगर निवासी 47 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव महिला को 6 अक्टूबर को भर्ती किया गया था उनकी मृत्यु 9 अक्टूबर को हो गई।

लापरवाही के दुष्परिणाम

उल्लेखनीय है कि शहर में आवागमन करने वाली अधिकांश महिलाएं न तो मास्क का उपयोग कर रही हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन उनके द्वारा किया जा रहा है। नतीजतन संक्रमण का शिकार हो रही हैं। जरा सी लापरवाही के चलते घर परिवार पर आफत आ रही है।इस मामले में युवा वर्ग के भी पीछे नहीं हैं वे भी लापरवाह बने हुए हैं।

IMG-20201010-WA0224

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *