वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ब्रिज का हिस्सा गिरने से छह मजदूर हुए घायल, विधायक ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप -

ब्रिज का हिस्सा गिरने से छह मजदूर हुए घायल, विधायक ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप

🔲 15 करोड़ 21 लाख रुपए हुए हैं मंजूर बृज के लिए

हरमुद्दा
उज्जैन, 29 अक्टूबर। जिले की तराना तहसील में आगर रोड पर पाट क्षेत्र के पास कालीसिंध नदी पर बनाए जा रहे पुल का एक हिस्सा गुरुवार को अचानक गिर गया। इससे छह मजदूर घायल हो गए। इनमें से चार मजदूर ऊपर काम कर रहे थे और दो नीचे थे।

घटना के बाद पहुंचे तराना के कांग्रेस विधायक महेश परमार ने घटिया निर्माण कार्य का आरोप लगाया। कालीसिंध नदी पर 405 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है।

15वां स्पान डालने पर 15 मीटर हिस्सा गिरा

निर्माण के लिए 15 करोड़ 21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ठेका मंगलम्‌ बिल्डकॉन नामक फर्म को दिया गया है। इसका निर्माण करीब एक साल से चल रहा है। पुल पर अब तक 14 स्पान (पाट) डाले जा चुके हैं। 15वां स्पान डाला जा रहा था। इस दौरान दोपहर करीब 3.45 बजे 15 मीटर का हिस्सा अचानक गिर गया। इससे छह मजदूर घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत खतरे से बाहर है।

कलेक्टर, एसपी पहुंचे, विधायक का धरना

कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। इधर, क्षेत्रीय विधायक महेश परमार भी घटनास्थल पहुंचे और धरना दिया। विधायक का कहना था कि निर्माणकार्य घटिया है, इसलिए दुर्घटना हुई है। कलेक्टर सिंह ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *