वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : 53 महिला पुरुष, युवक युवतियां हो गए संक्रमण का शिकार, चल रहा है सभी का उपचार -

कोरोना वायरस : 53 महिला पुरुष, युवक युवतियां हो गए संक्रमण का शिकार, चल रहा है सभी का उपचार

हरमुद्दा

रतलाम, 25 नवंबर। कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार लोग लगातार हुए जा रहे हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में 53 महिला पुरुष युवक युवतियां संक्रमित हुए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।

IMG_20201106_222418

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि न्यू रेलवे कॉलोनी के 24 वर्षीय पुरुष, ग्राम सरवन की 65 वर्षीय महिला, रतलाम दो मुंह की बावड़ी की 40 वर्षीय महिला 60 वर्षीय पुरुष, रत्नपुरी के 44 वर्षीय पुरुष, जिला चिकित्सालय की 52 वर्षीय महिला, जवाहर नगर के 30 वर्षीय पुरुष, श्रीमाली वास की 38 वर्षीय महिला 17 वर्षीय युवती, गांधीनगर के 59 वर्षीय पुरुष 53 वर्षीय महिला, जवाहर नगर के 26 वर्षीय पुरुष, श्रीमाली वास के 49 वर्षीय पुरुष 20 वर्षीय युवक, वृंदावन अपार्टमेंट के 27 वर्षीय पुरुष, राजस्व कॉलोनी की 23 वर्ष की महिला, फ्रीगंज रोड के 57 वर्षीय पुरुष 56 वर्षीय महिला, गांधीनगर के 26 वर्षीय पुरुष 54 वर्षीय पुरुष, टीआईटी रोड के 60 वर्षीय पुरुष 61 वर्षीय महिला, कस्तूरबा नगर की 75 वर्षीय महिला, वेद व्यास कॉलोनी के 36 वर्षीय पुरुष, सिंधी कॉलोनी की 40 वर्षीय महिला 42 वर्षीय पुरुष, महेश नगर के 30 वर्षीय पुरुष, नया गांव राजगढ़ रतलाम की 50 वर्षीय महिला, रेल नगर के 92 वर्षीय पुरुष, हनुमान रुंडी की 60 वर्षीय महिला ,चांदनी चौक के 75 वर्षीय पुरुष, ग्लोबस टाउनशिप की 22 वर्षीय महिला, डोंगरे नगर के 46 वर्षीय पुरुष 40 वर्षीय महिला, करमदी स्कूल के पास की 15 वर्ष की बालिका 69 वर्षीय पुरुष 68 वर्षीय महिला, टीआईटी रोड की 50 वर्षीय महिला 15 वर्षीय बालिका, बापू नगर की 28 वर्षीय महिला, टीआईटी रोड के 55 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर की 60 वर्षीय महिला ,राजेंद्र मार्ग ताल के 53 वर्षीय पुरुष 54 वर्षीय महिला, रतलाम नजरबाग के 44 वर्षीय पुरुष, डोंगरे नगर की 24 वर्षीय महिला ,अलकापुरी के 64 वर्षीय पुरुष ,सुरभि परिसर की 45 वर्षीय महिला 21 वर्षीय महिला, धानमंडी की 65 वर्षीय महिला, रेलवे कॉलोनी की 33 वर्षीय महिला, बोहरा बाखल के 67 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी के 47 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आये है।

IMG-20201125-WA0245

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *